Akhilesh Yadav: इन दिनो संसद के शीतकालीन सत्र में हो रही चर्चाएं सुर्खियों में है। पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी है। वही अब इसी बीच अखिलेश यादव का एक बयान भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहै है। दरअसल सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ही सहयोगी पार्टी कांग्रेस पर एक कटाक्ष कर दिया है। जिसके बाद से ही अखिलेश यादव लगातार सुर्खियों में है। तो आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।
Akhilesh Yadav ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कही ये बड़ी बात
जानकारी के लिए बता दे कि सदन के शीतकालीन सत्र में चुनावी फंडिंग और राजनीतिक दलों के बीच उठते विवादों ने लोगो का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। वहीं अब इस सिलसिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। सदन में कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “कांग्रेस भी हमारे मित्र ऐसे हैं, हमें नहीं बताते कि पैसा कहाँ से आता है।” आपको बता दे कि अखिलेश यादव के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में अब मुद्दे को घर कर दिया है। इतना ही नही अखिलेश ने अपने बयान मे बीजेपी पर भी निशाना साधा है।
यहाँ जाने क्या है इलेक्टोरल बॉन्ड
वहीं Akhilesh Yadav के बयान के अलावा बात अगर Electoral Bond की करें तो इलेक्टोरल बॉन्ड एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए राजनीतिक दलों को पैसे दिए जाते है। जानकारी के लिए बता दे कि इसे सरकार ने पारदर्शिता और सुरक्षा के तर्क के साथ लागू किया है। हालांकि, आलोचक कहते हैं कि इससे यह साफ नहीं हो पाता कि पैसा कहां से आ रहा है, और यह पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है. वहीं बात अगर विश्लेषकों की करें तो राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि इलेक्टोरल बॉन्ड प्रणाली से चुनावी फंडिंग की पारदर्शिता कम हुई है। ऐसे में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और चुनावी रणनीतियाँ और तीखी होती जा रही हैं।

संबंधित पोस्ट
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ओवैसी का हमला
India-US Trade Deal पर राहुल गाँधी का मोदी पर पलटवार
‘Board of Peace’: शहबाज शरीफ ने ट्रंप से बढ़ाई नजदीकियां, दुनिया भर में चर्चा का विषय