Noida: नोएडा के सेक्टर-107 में वेलेंटाइन डे की सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक कार सड़क किनारे खड़ी मिली, जिसके अंदर दो लाशें पाई गईं, जिनमे एक युवक और एक युवती। पुलिस की शुरुआती जांच में युवक के हाथ में पिस्टल मिलने के कारण मामला आत्महत्या का शक जताया गया। पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक टीम की जांच में खुलासा हुआ कि मृतक युवक सुमित दिल्ली त्रिलोकपुरी का रहने वाला था और युवती रेखा, जिसकी उम्र 26 साल बताई जा रही थी, उसकी 15 साल पुरानी प्रेमिका थी।
Noida: यहाँ जाने पूरी मामला
जांच में यह भी सामने आया कि दोनों अपने-अपने घरों से एक दिन पहले रहस्यमयी ढंग से गायब हो गए थे। परिवारों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन किसी ने यह अंदाजा नहीं लगाया कि उनकी तलाश का अंत इस तरह होगा। सुमित के मोबाइल में मिले आखिरी संदेश ने मामले की पूरी कहानी उजागर की। संदेश में सुमित ने लिखा कि रेखा ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रही थी। इस दर्द और नफरत के बीच सुमित ने पहले रेखा को गोली मारी और फिर खुद को ही मौत के घाट उतार लिया।
पोस्टमॉर्टम रिपोप्ट में हुए ये खुलासे
पुलिस ने मौके पर पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना इस बात की चेतावनी देती है कि कभी-कभी लंबे समय तक चलने वाला प्यार भी एक पल में दर्द और हताशा में बदल सकता है। नोएडा की यह सनसनीखेज कहानी सोशल मीडिया और शहरवासियों में चर्चा का विषय बनी हुई है, और इसे देखकर कई लोग मानसिक स्वास्थ्य और रिश्तों में समझदारी की अहमियत पर सोचने को मजबूर हुए हैं।

संबंधित पोस्ट
India AI Impact Summit 2026: UN प्रमुख ने भारत को बताया मेजबानी के लिए उपयुक्त स्थान
Uttar Pradesh में शंकराचार्य विवाद! धर्म और राजनीति का नया टकराव
Law College में फर्स्ट ईयर छात्र ने की फायरिंग! जाने पूरी खबर