Ind vs Pak: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए, जिसमें सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन की धमाकेदार पारी खेली। पाकिस्तान की बल्लेबाजी भारतीय तेज और स्पिन आक्रमण के आगे बिखर गई और टीम सिर्फ 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भारी आलोचना शुरू हो गई और सोशल मीडिया पर बाबर आजम और अन्य सीनियर खिलाड़ियों की चयन संबंधी बहस छिड़ गई।
Ind vs Pak: पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने दिया ये बयान
पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा कि अगर उनका फैसला होता तो वे बाबर आजम, शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी को दोबारा टी20 टीम में शामिल नहीं करते। उन्होंने कहा कि अब युवाओं को मौका देने का समय है। वहीं, जावेद मियांदाद और अहमद शहजाद ने भी टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठाए और बाबर आजम के भविष्य को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि बाबर और शाहीन का टी20 करियर अब समाप्त होना चाहिए। पूर्व कप्तान मोइन खान ने स्वीकार किया कि मौजूदा समय में भारत किसी भी प्रारूप में पाकिस्तान से बेहतर टीम है।
वकार यूनिस ने पहले ही कही थे ये बात
पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने Ind vs Pak मैच को पहले पारी में ही पाकिस्तान की हार करार दिया। उनके अनुसार भारत के 175 रन बनते ही मुकाबला पाकिस्तान के हाथ से निकल गया था। उन्होंने टीम चयन और रणनीति पर भी सवाल उठाए, जैसे फहीम अशरफ को क्यों गेंदबाजी के लिए देर से उतारा गया। वकार ने यह भी कहा कि अगर भारत का स्कोर 140-150 के बीच होता तो स्थिति अलग हो सकती थी। इस हार ने पाकिस्तान क्रिकेट में निराशा फैला दी है और फैंस समेत पूर्व खिलाड़ियों के बीच टीम के भविष्य और चयन नीति को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई है।

संबंधित पोस्ट
Virat Kohli के लिए मोहम्मद कैफ ने बांधे तारीफो के पुल! कहा ‘अगर विराट….
IPL 2026: Shahrukh Khan की टीम KKR पर BCCI ने कसा सिकंजा!
M Chinnaswami Stadium में नहीं खेलेंगे Virat Kohli! ये है वजह…