Category: मनोरंजन

  • बॉलीवुड की नूपुर सेनन ने स्टेबिन बेन संग रचाई शादी, ग्रैंड रिसेप्शन में सलमान खान भी रहे शामिल

    बॉलीवुड की नूपुर सेनन ने स्टेबिन बेन संग रचाई शादी, ग्रैंड रिसेप्शन में सलमान खान भी रहे शामिल

    बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन और अभिनेत्री नूपुर सेनन ने हाल ही में उदयपुर में अपनी ज़िंदगी की नई पारी की शुरुआत की। नूपुर सेनन ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड के चर्चित सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी रचाई।कपल की शादी की खबर ने फैंस और मीडिया दोनों के बीच हलचल मचा दी है। राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में नूपुर और स्टेबिन ने क्रिश्चियन वेडिंग के साथ शादी के बंधन में बंधे और इसके बाद हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लेकर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।

    नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी का भव्य दृश्य

    नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी दो रीति-रिवाजों का अनोखा संगम थी। पहले दिन क्रिश्चियन वेडिंग के नियमों के अनुसार समारोह हुआ, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। इसके बाद हिंदू रीति रिवाज से शादी के दौरान नूपुर और स्टेबिन ने सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया।बीती रात दोनों का ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया, जिसमें बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई नामी सितारे शामिल हुए। रिसेप्शन का माहौल बेहद ग्लैमरस और फोटोजेनिक रहा, जहां हर कोई कपल की खुशियों में शामिल होने के लिए उत्साहित दिखा।

    सलमान खान की मौजूदगी ने बढ़ाया रिसेप्शन का ग्लैमर

    इस खास मौके की सबसे बड़ी खासियत रही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एंट्री। सलमान ने रिसेप्शन में पहुंचकर नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की खुशी में चार चांद लगा दिए।सलमान खान की सूट-बूट में स्वैग भरी एंट्री ने फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने दुल्हन नूपुर सेनन से बड़े प्यार और आदर के साथ मुलाकात की। उनकी यह शिष्टता और दोस्ताना अंदाज पूरे रिसेप्शन की शोभा बढ़ा गया।जैसे ही सलमान की मौजूदगी कैमरों में कैद हुई, सभी लाइटें और फोटोग्राफर्स की नजरें सुपरस्टार की तरफ मुड़ गईं। सलमान ने कपल को उनके नए जीवन के लिए असीम शुभकामनाएं दीं।

    बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़े सितारों ने दी बधाई

    ग्रैंड रिसेप्शन में सलमान खान के अलावा कई और नामी बॉलीवुड और टीवी सितारे भी मौजूद रहे। इस मौके पर नूपुर और स्टेबिन दोनों ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ खुशियों का जश्न मनाया।रिसेप्शन की सजावट, लाइटिंग और संगीत ने इसे और भी यादगार बना दिया। फैंस ने सोशल मीडिया पर इस बॉलीवुड वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो साझा कर कपल को बधाई दी।

    नूपुर सेनन की शादी ने फैन्स और मीडिया को किया उत्साहित

    नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। फैंस लगातार इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर कपल की नई शुरुआत का जश्न मना रहे हैं।सलमान खान की मौजूदगी ने इस शादी को बॉलीवुड ग्रैंड वेडिंग का दर्जा दे दिया। नूपुर की खूबसूरत ड्रेस, स्टेबिन का स्टाइलिश लुक और रिसेप्शन का ग्लैमरस सेटअप सभी को पसंद आया।

  • Ikkis: फिल्म इक्कीस के डिस्क्लेमर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल!

    Ikkis: फिल्म इक्कीस के डिस्क्लेमर ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल!

    Ikkis: आज हम बात करेंगे एक ऐसे फिल्मी डिस्क्लेमर की जिसने बॉलीवुड से लेकर सरहद के उस पार तक हड़कंप मचा दी है। और यह डिस्क्लेमर है फिल्म इक्कीस  से जुड़ा है, जिसमें अभिनेता जयदीप अहलावत का किरदार एक पाकिस्तानी ब्रिगेडियर के रूप में दिखाया गया है। लेकिन आपको बता दे कि यह किरदार दर्शकों के बीच एक अपवाद के तौर पर पेश किया गया है। तो आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक और पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े। और अगर जानकारी सटीक लगे तो दूसरो के साथ साझा भी करें।

    Ikkis: जाने क्या है फिल्म के डिस्क्लेमर में खास ?

    फिल्म के निर्माताओं की क्रिएटिविटी इस कदर झलक रही है कि डिस्क्लेमर देख लोग इसी की बात कर रहे है। आपको बता दे कि फिल्म निर्माताओं ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक विशेष घटना है और इसे पाकिस्तान या उसकी सेना के सामान्य व्यवहार के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। डिस्क्लेमर में लिखा है, “ब्रिगेडियर केएम निसार का मानवीय व्यवहार एक असाधारण घटना है। नही तो, हमारा पड़ोसी देश भरोसेमंद नहीं है। युद्ध और शांति दोनों समय में पाकिस्तान की सेना ने हमारे सैनिकों और नागरिकों के साथ क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया है।” फिल्म में दिखाए गए यह अपवाद दर्शकों के लिए केवल संदर्भ के लिए हैं। लेकिन निर्माताओं ने यह भी साफ कर दिया है कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए, हर भारतीय नागरिक को सतर्क और तैयार रहना चाहिए।

    बॉलीवुड की ये फिल्म दे रही है एक खास संदेश

    डिस्क्लेमर ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी है। कुछ लोग इसे ज़रूरी संदर्भ मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे भारतीय सिनेमा में देशभक्ति का हिस्सा मान रहे हैं। फिल्म दर्शाती है कि बॉलीवुड अब सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि सामाजिक और राजनीतिक संदेश भी दे रहा है। और इस बार, इक्कीस ने साफ कर दिया है कि किसी भी विदेशी या पड़ोसी देश के प्रति संवेदनशील मुद्दों पर संवेदनशील रहना कितना जरूरी है।

  • महिलाओं पर की गई टिप्पणी पर Actor Sivaji ने आयोग से मांगी माफी!

    महिलाओं पर की गई टिप्पणी पर Actor Sivaji ने आयोग से मांगी माफी!

    Actor Sivaji: तेलुगु अभिनेता सिवाजी ने तेलंगाना महिला आयोग के सामने पेश होकर महिलाओं के बारे में अपने विवादित बयानों के लिए माफी मांगी है। सिवाजी आयोग के कार्यालय 11 बजे पहुंचे और करीब 4 घंटे तक पूछताछ के बाद 3 बजे वहां से रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने अपने बयानों के लिए माफी मांगी और कहा कि उन्होंने अपने विचार वापस ले लिए हैं। आयोग के अधिकारियों के अनुसार, अभिनेता ने आश्वासन दिया कि वह आगे से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक और जिम्मेदार व्यवहार करेंगे। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना न भूले।

    Actor Sivaji: यहाँ जाने क्या है पूरी मामला

    आपको बता दे कि ये मामला उस समय सुर्खियों में आया जब सिवाजी ने अपनी फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में महिलाओं के कपड़ों पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद सिवाजी का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। आयोग ने सुवो मोटो कार्रवाई करते हुए उन्हें पेश होने का नोटिस जारी किया था। वहीं, तेलंगाना महिला आयोग की चेयरपर्सन नेरेल्ला शारदा ने कहा कि महिलाओं के कपड़ों को लेकर हैरेसमेंट को जायज़ ठहराना बिल्कुल गलत है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ऐसे मामले सिर्फ युवा महिलाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसमें बच्चे और बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल हैं।

    तेलंगाना महिला आयोग ने कास्टिंग काउच पर कही ये बड़ी बात

    इतना ही नहीं, वही बात अगर Actor Sivaji के अलावा तेलंगाना महिला आयोग की करें तो आयोग ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच और हैरेसमेंट जैसी समस्याओं पर भी एक अहम निर्देश दिए है। आपको बता दे कि कास्टिंग काउच और महिलाओं की समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि फिल्म निर्माता और निर्देशक महिलाओं के पात्र और उनके स्क्रीन प्रेज़ेंस करते समय जिम्मेदारी निभाएं। साथ ही, प्रोमोशनल इवेन्ट में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। वहीं इसके अलावा इस पूरे मामले पर अब हलचल तेज़ हो गई है। इतना ही नही सोशल मीडिया पर भी लोग इस खबर को एक दूसरे के साथ साझा कर रहे है। ऐसे में अब देखना होगा कि आगे ये विवाद अब क्या रुख लेता है।

  • Deepu Chandra Das हत्याकांड पर Jahnvi Kapoor की प्रतिक्रिया आई सामने…..

    Deepu Chandra Das हत्याकांड पर Jahnvi Kapoor की प्रतिक्रिया आई सामने…..

    Deepu Chandra Das: देश भर में आज बांग्लादेश में हुए दिपु चंद्र दास हत्याकांड पर लोगो की नाराज़गी सामने आ रही है। वहीं अब इस पूरे मुद्दे पर बॉलीवुड भी पीछे नही है। बॉलीवुड के तरफ से भी इस कांड पर प्रतिक्रिया सामने आई है। बॉलीवुड स्टार जान्हवी कपूर ने भी इस पूरे मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री Jahnvi Kapoor द्वारा साझा किए गए एक बेहद संवेदनशील और दर्दनाक मुद्दे पर, जो अभी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

    Deepu Chandra Das: जाह्नवी कपूर ने पोस्ट मे कही ये बड़ी बात

    जानकारी के लिए बता दे कि जान्हवी कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरीज के माध्यम से बांग्लादेश में हुए दीपू हत्या कांड वाले घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को क्रुरता भरा और बेहद संवेदनशील कहा है। वहीं अगर बात घटना की करें तो बांग्लादेश के हिंदू युवक दिपु चंद्र दास की क्रूर हत्या की गई। उन्हें बेरहमी से पीटा गया, पेड़ से बांधा गया और जिंदा जला दिया गया। Jahnvi Kapoor ने इस हमले को ‘अमानवीय पब्लिक लिंचिंग’ करार देते हुए लोगों से इस घटना के बारे में जानने और जागरूक होने का आग्रह किया।”

    चुप रहने वालों को जाह्नवी कपूर ने कही ये बात…

    इसके अलावा भी जाह्नवी कपूर ने Deepu Chandra Das वाले इस पूरे मुद्दे पर बहुत कुछ कहा। आपको बता दे कि जान्हवी ने लिखा, ‘अगर आप इन सब के बावजूद भी गुस्सा महसूस नहीं कर रहे हैं, तो यह वही पाखंड है जो हमें तबाह कर देगा। हमें अपने भाई-बहनों के खिलाफ होने वाले किसी भी प्रकार के साम्प्रदायिक भेदभाव और अतिवाद को पहचानकर, उसका विरोध करना चाहिए।’ उन्होंने लोगों को यह भी चेतावनी दी कि हम अक्सर दुनिया के दूसरे हिस्सों में होने वाली घटनाओं पर दुख जताते हैं, लेकिन अपने आस-पास होने वाले अत्याचार पर चुप रह जाते हैं।” “सोशल मीडिया पर Jahnvi Kapoor का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को जागरूक कर रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि इस प्रकार की संवेदनशील आवाजें और अधिक लोग उठाएं।

  • Bollywood में इस तरह मनाया गया क्रिसमस! देखे तस्वीरें..

    Bollywood में इस तरह मनाया गया क्रिसमस! देखे तस्वीरें..

    Bollywood: क्रिसमस की रौनक, जगमगाती लाइट्स, और सेलेब्रिटीज़ की सोशल मीडिया पोस्ट्स से सजा त्योहार का माहौल। बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक, हर तरफ दिखी खुशियों की झलक, और फैंस को मिला खास क्रिसमस ट्रीट। बॉलीवुड के कई सितारों ने अलग अलग अंदाज़ में क्रिसमस मनाया। और उन सारे पलो को सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ साझा भी किया। वहीं अब इन तमाम सितारों की ये क्रिसमस सेलिब्रेशन लोगो के बीच अब चर्चा में है। लोग जमकर अपने पसंदी सितारो की फोटोज़ को साझा कर रहे है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

    Bollywood: सामंथा ने ऐसे मनाया क्रिसमस

    जैसे-जैसे साल 2025 अपने आख़िरी पड़ाव पर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे सितारे भी बीते साल की यादों में डूबते नज़र आ रहे हैं। और इसी कड़ी में सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं साउथ और बॉलीवुड की स्टार सामंथा रुथ प्रभु। क्रिसमस के मौके पर सामंथा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक बेहद इमोशनल और खूबसूरत ईयर एंड रीकैप. इस पोस्ट में उन्होंने न सिर्फ अपने प्रोफेशनल अचीवमेंट्स की झलक दिखाई, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के कुछ अनदेखे लम्हों को भी फैंस के साथ साझा किया।

    इन सितारों ने साझा की तस्वीरें

    आपको बता दे कि इन तमाम सेलिब्रेशन्स के बीच सबसे ज़्यादा सरप्राइज़ करने वाली बात रही, सामंथा की शादी के दिनों की एक अनसीन थ्रोबैक मेमोरी, जो उन्होंने Bollywood फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ साझा की थी। पोस्ट में सामंथा का मैसेज साफ कहता है. Gratitude, Growth और गुज़रे हुए पलों के लिए शुक्रिया। वहीं दूसरी ओर, बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना कैफ ने भी अपने फैंस को क्रिसमस विश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा— “Love, joy and peace to all… It’s a merry, merry Christmas!” कैटरीना की इस पोस्ट ने फैंस के बीच तुरंत फेस्टिव वाइब्स फैला दीं।, क्रिसमस ट्री और ढेर सारी पॉजिटिविटी, यही रहा सेलेब क्रिसमस का मूड।

  • क्रिसमस 2025: बॉलीवुड और साउथ स्टार्स की सोशल मीडिया पोस्ट्स से जगमगाया त्योहार

    क्रिसमस 2025: बॉलीवुड और साउथ स्टार्स की सोशल मीडिया पोस्ट्स से जगमगाया त्योहार

    क्रिसमस 2025 ने पूरे देश में उत्सव का माहौल पैदा किया। जगमगाती लाइट्स, सजाए गए क्रिसमस ट्री और सेलेब्रिटीज़ की सोशल मीडिया पोस्ट्स ने इस त्योहार को और खास बना दिया। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सितारों ने फैंस के साथ खुशियों की झलक साझा की, जिससे हर तरफ उत्सव की भावना महसूस हुई।

    सामंथा रुथ प्रभु का इमोशनल YEAR END RECAP

    साउथ और बॉलीवुड की स्टार सामंथा रुथ प्रभु क्रिसमस के मौके पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने YEAR END RECAP शेयर किए, जिसमें उनके प्रोफेशनल अचीवमेंट्स और पर्सनल लाइफ के कुछ अनदेखे लम्हों की झलक दिखाई गई।

    सामंथा की सबसे खास पोस्ट उनकी शादी की थ्रोबैक मेमोरी थी, जिसे उन्होंने फिल्ममेकर राज निदिमोरू के साथ साझा किया। इस पोस्ट में उनका मैसेज साफ था—GRATITUDE, GROWTH और गुज़रे हुए पलों के लिए शुक्रिया।

    कैटरीना कैफ ने फैन्स को दिया क्रिसमस ट्रीट

    बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना कैफ ने भी क्रिसमस 2025 पर फैंस को विश करना नहीं छोड़ा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की और लिखा,
    “Love, joy and peace to all… It’s a merry, merry Christmas!”

    कैटरीना की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तुरंत फेस्टिव वाइब्स फैला दी। उनके पोस्ट से क्रिसमस ट्री और ढेर सारी पॉजिटिविटी का माहौल महसूस किया गया।

    सेलेब्रिटीज़ के जरिए फैन्स के साथ जुड़ाव

    इस साल क्रिसमस ने सिर्फ त्योहार का मज़ा ही नहीं बढ़ाया, बल्कि फैंस और स्टार्स के बीच भावनात्मक जुड़ाव भी मजबूत किया। सामंथा और कैटरीना जैसी स्टार्स ने अपने फैंस के साथ अपने जीवन के खास पलों और खुशियों की झलक साझा की, जिससे उत्सव का असली मतलब लोगों तक पहुँचा। क्रिसमस 2025 पर बॉलीवुड और साउथ स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यादगार अनुभव दिया। सामंथा रुथ प्रभु की इमोशनल YEAR END RECAP और कैटरीना कैफ की प्यारी क्रिसमस पोस्ट ने त्योहार की खुशियों को बढ़ाया। इस तरह, क्रिसमस सिर्फ जश्न नहीं, बल्कि यादें, एहसास और एकता का प्रतीक बन गया।

  • Christmas पर Javed Akhtar के इस बयान पर भड़के लोग!

    Christmas पर Javed Akhtar के इस बयान पर भड़के लोग!

    Christmas: क्रिसमस के पहले की शाम से ठीक पहले एक बार फिर एक बड़ा सवाल चर्चा के केंद्र में आ गया है। क्या वाकई 25 दिसंबर को ईसा मसीह का जन्म हुआ था? इस बहस को फिर से हवा दी है मशहूर शायर और गीतकार Javed Akhtar ने। दिल्ली में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम “Does God Exist?” नाम के डिबेट में जावेद अख्तर ने क्रिसमस की तारीख को लेकर ऐसा बयान दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

    Christmas: जाने जावेद अख्तर ने क्या कुछ कहा

    जावेद अख्तर का कहना है कि 25 दिसंबर ईसा मसीह के जन्म की वास्तविक तारीख नहीं है। इतना ही नहीं उनके मुताबिक, शुरुआती दौर में ईसाई समुदाय यीशु मसीह का जन्म वसंत ऋतु यानी स्प्रिंग सीज़न में मनाया जाता था। तो फिर 25 दिसंबर कैसे तय हुआ? जावेद अख्तर ने इस बदलाव को रोमन सम्राट Constantine के दौर से जोड़ा। उनका तर्क है कि उस समय यूरोप में पैगन यानी मूर्तिपूजक त्योहार बड़े पैमाने पर मनाए जाते थे, जो सर्दियों के दौरान, खासकर दिसंबर के आसपास होते थे। ईसाई धर्म को व्यापक रूप से स्वीकार्य बनाने के लिए, उसी समय क्रिसमस की तारीख को 25 दिसंबर में शिफ्ट कर दिया गया।

    सोशल मीडिया पर Javed Akhtar की ये वीडियो जमकर वायरल

    जानकारी के लिए बता दे कि जावेद अख्तर का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जावेद अख्तर के इस बयान पर कुछ लोग इसे ऐतिहासिक तथ्यों से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि बात अगर इतिहासकारों की करें तो इतिहासकारों की मानें तो बाइबिल में कहीं भी यीशु मसीह की जन्मतिथि का स्पष्ट उल्लेख नहीं मिलता। यानी, Christmas की तारीख को लेकर बहस नई नहीं है, लेकिन त्योहार से ठीक पहले यह चर्चा एक बार फिर तेज़ हो गई है। अब ये देखना होगा कि आगे इस पूरे मुद्दे पर और क्या कुछ देखने को मिलता है। क्या इस पर अब कोई नई बहस छिड़ती है या नहीं।

  • नेहा कक्कड़ की वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया का बवाल फैंस का प्यार या सवालों की झड़ी?

    नेहा कक्कड़ की वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया का बवाल फैंस का प्यार या सवालों की झड़ी?

    पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ का नाम छाया हुआ है। हाल ही में आए एक वीडियो ने उनके फैंस को हैरान कर दिया और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आलोचनाओं की झड़ी लग गई। इस वीडियो ने यह सवाल उठाया कि क्या वही नेहा कक्कड़ हैं, जिनकी गायकी और संघर्ष को हम सभी ने इंडियन आइडल में देखा था और जिनसे हमने खुद को जोड़ा था?

    बचपन की भक्ति से अब वायरल आलोचना तक

    रामचंद्र के अनुसार, एक समय ऐसा आएगा जब भक्ति भजन और कीर्तन गाकर फेमस हुई नेहा कक्कड़ पर अश्लीलता और समाज में गंदगी फैलाने का आरोप लगेगा। यह बात सच साबित होती दिख रही है। नेहा कक्कड़ की गायकी ने उन्हें लाखों लोगों के दिलों में जगह दिलाई थी। उनके गाने, जिनमें उन्होंने आग लगाई थी, हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा और मनोरंजन का स्रोत रहे।लेकिन आज सोशल मीडिया पर जो नफरत दिख रही है, वह उनके या टोनी के परफॉर्मेंस की वजह से नहीं है। यह उस टूटे भरोसे से उत्पन्न हुई है, जो कभी उनके गायकी और संघर्ष के लिए लोगों ने रखा था।

    आग लगाने वाली गायिका से वायरल विवाद तक

    नेहा कक्कड़ ने हमेशा कहा है कि “मेरा गाना पांच-छह लोगों ने गाया, लेकिन मेरा वर्जन सबसे बेहतर है, क्योंकि मैं गाने में आग लगाती हूँ।” और सच में, उन्होंने अपने करियर में कई गानों में यह आग दिखाई। फैंस ने उनके इस संघर्ष और प्रतिभा को सराहा और प्यार दिया।लेकिन अब वही फैंस यह पूछ रहे हैं कि वह आग लगाने वाली लड़की आज क्यों वायरल हो रही है—एक ऐसे वीडियो के कारण जिसमें केवल कुछ शॉर्टकट और वायरल ट्रेंड्स शामिल हैं। सोशल मीडिया मजाक और तंज से भरा हुआ है। लोग यह कह रहे हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री तक से तंज कर रहे हैं, और आम फैंस के साथ-साथ कुछ खास लोग भी इस पर अपनी चिंता और राय व्यक्त कर रहे हैं।

    माता-पिता और फैंस की चिंता

    कुछ लोगों का मानना है कि माता-पिता को अपनी बेटियों को सुषमा स्वराज, निर्मला सीतारमण, श्रेया घोषाल, पलक मुच्छड़ जैसे रोल मॉडल दिखाने चाहिए, बजाय वायरल ट्रेंड्स के शॉर्टकट के। यह सलाह भले ही कुछ को ज्ञान देने जैसी लगे, लेकिन इसके पीछे की चिंता अनदेखी नहीं की जा सकती।

    फैंस का सवाल और नेहा का फैसला

    आज नेहा कक्कड़ वायरल हैं, लेकिन इस वायरलिटी में ताली कम और सवाल ज्यादा हैं। फैंस यह पूछ रहे हैं कि क्या वही नेहा कक्कड़ हैं जिनकी संघर्ष और गायकी ने हमें प्रेरित किया था? आखिरकार,

  • Nora Fatehi का हुआ Accident! कार की हुई ऐसी हालत…

    Nora Fatehi का हुआ Accident! कार की हुई ऐसी हालत…

    Nora Fatehi: बॉलीवुड जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अपने शानदार अंदाज और बेमिसाल डांस से लगो के दिलों में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस डांसर नोरा फतेही का एक्सिडेंट हो गया है। नोरा फतेही से जुड़ी ये खबर जैसे ही सामने आइ लोगो के बीच आग की तरह फैल गई। जिसके बाद फैन्स लगातार नोरा से जुड़ी हर अपडेट पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। नोरा फतेही से जुड़े एक एक अपडेट के लिए फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। वहीं अब इस खबर पर नोरा फतेही ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। आईए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर साथ ही जानेंगे कि नोरा फतेही ने इस पूरी खबर पर क्या प्रतिक्रिया दी है। तो खबर को अंत तक पढ़ना न भूले।

    Nora Fatehi: जाने कब और कैसे हुआ एक्सिडेंट

    जानकारी के लिए बता दे कि फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा नोरा फतेही शनिवार दोपहर मुंबई में एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब नोरा Sunburn Festival में शामिल होने के लिए अपने वाहन में जा रही थीं। खबर सामने आई है कि एक ड्राइवर ने नसे की हालत में नोरा फतेही की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी थी। इस टक्कर में नोरा फतेही को भी चोट आई है। जिसके बाद उन्हे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दे कि डॉक्टरों के मुताबिक नोरा फतेही बिल्कुल ठीक है। वहीं अब इस पूरे मामले के बाद ड्राइवर पर केस दर्ज कर लिया गया है। और जाँच जारी है। वही अब इस पूरे खबर पर नोरा फतेही ने भी अपना रिएक्शन दे दिया है।

    वीडियो में नोरा फतेही ने फैन्स के लिए दिया ये मैसेज

    जानकारी के लिए बता दे कि Nora Fatehi ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को अपने सेहत से जुड़ी हालीया अपडेट दे दी है। आपको बता दे कि नोरा फतेही ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर एक स्टोरी के जरिए एक वीडियो को साझा किया है। बात अगर नोरा फतेही द्वारा साझा किए गए वीडियो की करे तो, वीडियो में नोरा फतेही ने इस पूरे अनुभव को बेहद डरावना बताया है। वहीं अपने फैन्स को अपनी सेहत से जुड़ी अपडेट देते हुए नोरा फतेही ने कहा कि उनकी हालत अब बिल्कुल ठीक है। वहीं नोरा फतेही से जुड़ी इस एक्सिडेंट की खबर सामने आने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री के भी कई सितारो ने चिंता जताी है। साथ ही नोरा फतेही के स्पीडी रिकव्री की भी दुआएं कर रहे है।

  • Dhurandhar: रिलीज़ के 15वें दिन भी कायम है Ranveer Singh का जलवा!

    Dhurandhar: रिलीज़ के 15वें दिन भी कायम है Ranveer Singh का जलवा!

    Dhurandhar: रणवीर सिंह की सूपरहिट फिल्म धुरंधर लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को रिलीज़ हुए अब 15 दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। मगर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का क्रेज़ लोगो के दिमाग से उतर ही नही रहा है। लोग लगातर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के लिए अपना प्यार दिखा रहे है। वहीं फिल्म रिलीज़ होने के 15वें दिन भी करोड़ो की कमाई कर रही है। वहीं बात अगर फिल्म के अब तक की कमाई की करें तो Ranveer Singh की फिल्म धुरंधर ने अब तक कई बॉलीवुड सूपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार के साथ इस फिलम को देखने का प्लान बना रहे है तो, ये खबर आपको लिए है। आपने लेख के माध्यम से हम आपको फिल्म के बारे में पूरी जानकारी देंगे। तो खबर को अंत तक पढ़ना न भूले।

    Dhurandhar: 15 वें दिन भी मच रहा धमाका, फिल्म ने की करोड़ो की कमाई

    जानकारी के लिए बता दे कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने अपने रिलीज़ के 15 वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। आदित्य धर द्वारा निर्मित फिल्म एक फुल पैकेज फिल्म मानी जा रही है। स्ट्रॉन्ग स्टोरी लाइन हो या फिर रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग फिल्म की चर्चा हर जगह है। आपको बता दे कि बॉक्स ऑपिस पर माकेदार शुरुआत के साथ ही फिल्म का दबदवा अब भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है। इतना ही नही फिल्म ने अपने 15वें दिन के शुरुआती आंकड़े के मुताबिक 4.46 करोड़ की कमाई की है। जो कि किसी भी फिल्म के 15 वें दिन की कमाई के हिसाब से बेहद अच्छा माना जा रही है। वही फिल्म ने अब तक 464 करोड़ की कमाई कर ली है। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि रणवीर सिंह की फिल्म जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी।

    जाने क्यो है Ranveer Singh की फिल्म धुरंधर खास

    वहीं इन सब के अलावा बात अगर फिल्म Dhurandhar की करें तो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने 2025 में रिलीज़ हुई कई सुपरहिट फिल्मों को टक्कर दे रही है. इस लिस्ट में इस साल रिलीज़ हुई फिल्म कांतारा चैप्टर 2 और कूली भी शामिल है। आपको बता दे कि आंकड़ो के मुताबिक रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने सोमवार को करीब 29-30 करोड़ की कमाई की है। फिल्म धुरंधर का ये सिंगल डे कलेक्शन अपने आप में ही एक नया रिकार्ड है। बता दे कि रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का ये सिंगल डे कलेक्शन रिकॉर्ड पीछले साल रिलीज़ हुई फिल्म पुष्पा द रूल के 20 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ता है। वहीं फैन्स की तरफ से Dhurandhar के लिए ऐसा रिएक्शन अपने आप में ही बेहद बड़ी बात है।