February 13, 2026
Esther Lalduhawmi Hnamte

Esther Lalduhawmi Hnamte

Esther Lalduhawmi Hnamte गायकी ने PM Modi को किया भावुक

Esther Lalduhawmi Hnamte: हाल ही में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के मंच से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने पूरे भारत का दिल छु लिया। और साथ ही एक संदेश भी दिया की भारत की अखंडता भारत की संप्रभुता पर कोई चाहे कितनी भी नज़र डाले वो सुरक्षित है, और हर भारतीय की रूह में बसी है। मिज़ोरम के लुंगलेई शहर की एस्थर लालदुआह्वमी हाम्ते को उनकी अद्भुत गायिकी और सांस्कृतिक योगदान के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। और अधिक जानकारी के लिए हमारे इस खबर को अंत तक पढ़ना न भूले।

Esther Lalduhawmi Hnamte: ऐसे हुई थी करियर की शुरुआत

वहीं इसी समारोह के दौरान एस्थर ने पीएम मोदी के सामने अपनी गायकी पेश कि जिसने हर भारतीय को गौर्वानवित महसूस कराया। साथ ही उनकी गायकी को पीएम मोदी बेहद गौर से सुनते नज़र आए। जानकारी के लिए बता दे कि एस्थर का जन्म 9 जून 2016 को हुआ था और उन्होंने मात्र तीन साल की उम्र में गायिकी शुरू कर दी थी। शुरुआती दिनों में उन्होंने चर्च और स्थानीय कार्यक्रमों में अपनी कला दिखाई। लेकिन उनके टैलेंट को अक्टूबर 2020 में देश भर में पहचान मिली। आपको बता दे कि 2020 में एस्थर ने ए.आर. रहमान के ‘वन्दे मातरम’ गाना गाया जिसकी वीडियो मिज़ोरम के पूर्व मुख्यमंत्री ज़ोरमथंगा और बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साझा किया। जिसके बाद इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था।

चीन को मिला ये जवाब, नही उठाएगा भारत की संप्रभुता पर सवाल

एस्थर की कहानी और उपलब्धियाँ न केवल मिज़ोरम, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का पल हैं। और साथ ही एक सख्त संदेश भी है कि नॉर्थ इस्ट के रोम रोम में भारत और भारत भारत के प्रती देश प्रेम और देशभक्ति भरी है। Esther Lalduhawmi Hnamte की ये कहानी इस बात की साक्षी है कि चीन जैसे देश चाहे जितने भी संडयंत्र गढ़ ले। नॉर्थ इष्ट भारत का अभिन्न अंग है, था और रहेगा। और चीन या फिर कोई भी देश भारत पर चाहे कितनी भी नज़र डाल ले भारत के बच्चे बच्चे में वंदे मातरम् की भावना व्यापक रूप से मौजूद है। यही कारण है कि हाल ही में जब चीन ने अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताया तो। पूरा भारत एक सूत्र में बंधता दिखाई दिया।

Share