February 13, 2026
Indian Army Day Parade

Indian Army Day Parade

Indian Army Day Parade में दिखेगा ये अनोखा कुत्ता! जाने क्या है खासियत

Indian Army Day Parade: सेना अब सिर्फ जवानों पर नहीं, टेक्नोलॉजी पर भी भरोसा कर रही है. और जयपुर की सड़कों पर दिखा भारतीय सेना का ऐसा ‘जवान’, जो न इंसान है, न जानवर बल्कि रोबोटिक डॉग है! जयपुर में 15 जनवरी 2026 को होने जा रही सेना दिवस परेड  की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। लेकिन इस बार परेड की प्रैक्टिस में सबसे ज़्यादा ध्यान खींच रहा है भारतीय सेना का अत्याधुनिक रोबोटिक डॉग। इस रोबोटिक डॉग का आधिकारिक नाम है MULE यानी Multi-Utility Legged Equipment। सोशल मीडिया पर लोग इसे प्यार से ‘संजय’ भी कह रहे हैं।

Indian Army Day Parade: जाने क्या करते है ये रोबोटिक डॉग?

दरअसल, यह रोबोटिक डॉग कठिन से कठिन रास्तों पर आसानी से चल सकता है. चाहे पहाड़ी इलाका हो, रेतीला मैदान हो या युद्ध जैसी परिस्थिति। यह लगभग 15 किलोग्राम तक का पेलोड यानी ज़रूरी सामान अपने साथ ले जा सकता है। इसके मुख्य काम बेहद अहम हैं. दुश्मन की निगरानी (Surveillance), विस्फोटकों का पता लगाना, और खतरनाक हालात में सैनिकों की मदद करना यानी जहां इंसान की जान जोखिम में हो, वहां यह रोबोटिक डॉग आगे बढ़ सकता है।

यहाँ जाने कैसे देखे परेड

आपको बता दें, जयपुर में Indian Army Day Parade में पहली बार आम जनता के लिए आयोजित की जा रही है। इसकी प्रैक्टिस 9 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक  महल रोड और SMS स्टेडियम जैसे प्रमुख इलाकों में की जा रही है। इस परेड में MULE का प्रदर्शन साफ दिखाता है कि भारतीय सेना अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक को तेज़ी से अपने युद्धक सिस्टम का हिस्सा बना रही है। अगर आप भी इस ऐतिहासिक परेड के गवाह बनना चाहते हैं, तो राजस्थान सरकार के SSO पोर्टल के ज़रिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Share