Tag: काजोल

  • काजोल ने कहा शादी में एक्सपायरी डेट होनी चाहिए! ट्विंकल खन्ना के शो में मचा बवाल

    काजोल ने कहा शादी में एक्सपायरी डेट होनी चाहिए! ट्विंकल खन्ना के शो में मचा बवाल

    बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) का टॉक शो “Too Much with Kajol & Twinkle” इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।शो के ताज़ा एपिसोड में गेस्ट बने थे विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कृति सेनन (Kriti Sanon)। लेकिन असली सुर्खियाँ तब बनीं जब शादी पर हुई एक मजेदार बातचीत ने सबको चौंका दिया।

    ट्विंकल का सवाल और काजोल का जवाब

    शो के “This or That” सेगमेंट में ट्विंकल ने सवाल पूछा क्या शादी में एक्सपायरी डेट और रिनुअल ऑप्शन होना चाहिए?
    इस पर कृति, विक्की और ट्विंकल — तीनों ने ‘No’ कहा और रेड ज़ोन में चले गए।लेकिन काजोल ने सबको हैरान करते हुए कहा
    शादी में एक्सपायरी डेट जरूर होनी चाहिए!काजोल ने अपने जवाब को समझाते हुए कहा क्या गारंटी है कि आप सही वक्त पर सही इंसान से शादी करेंगे? अगर शादी की एक्सपायरी डेट होगी, तो किसी को ज़्यादा देर तक परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

    ट्विंकल खन्ना का मजेदार रिएक्शन

    काजोल की बात सुनकर ट्विंकल हँसते हुए बोलीं ये शादी है, वॉशिंग मशीन नहीं!काजोल की पर्सनल लाइफ और अगला प्रोजेक्टकाजोल ने साल 1999 में अजय देवगन (Ajay Devgn) से शादी की थी।दोनों के दो बच्चे हैं — बेटी निशा और बेटा युग।
    वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल को हाल ही में फिल्म “सरजमीन” में देखा गया था और अब वे अपनी अगली फिल्म Maharagni: Queen of Queens” में नजर आने वाली हैं।

    सोशल मीडिया पर बहस: क्या शादी में सच में “एक्सपायरी डेट” होनी चाहिए?

    काजोल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।कुछ यूज़र्स ने कहा कि यह एक “प्रैक्टिकल सोच” है, जबकि कुछ ने इसे “मजाक में कही गई गंभीर बात” बताया।अब लोग पूछ रहे हैं क्या शादी एक कॉन्ट्रैक्ट की तरह होनी चाहिए?क्या लाइफ में रिलेशनशिप का टाइम लिमिट होना जरूरी है?”इस मजाकिया बातचीत पर स्टूडियो में मौजूद दर्शक भी ठहाके लगाने लगे।

  • हीरोइनों के गिरने से हिट होती हैं फराह खान की फिल्में? जानिए काजोल और प्रीति जिंटा से जुड़ा दिलचस्प अंधविश्वास!

    हीरोइनों के गिरने से हिट होती हैं फराह खान की फिल्में? जानिए काजोल और प्रीति जिंटा से जुड़ा दिलचस्प अंधविश्वास!

    बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में अपने एक पुराने “गुप्त राज़” का खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्मों के हिट होने के पीछे कोई बड़ी मार्केटिंग या प्लानिंग नहीं, बल्कि एक ‘अंधविश्वास’ छिपा है और वो है फिल्म की हीरोइन का सेट पर गिर जाना!

    जब हीरोइन गिरती है, फिल्म चल जाती है!

    फराह खान का मानना है कि जब भी शूटिंग के दौरान कोई हीरोइन गिरती है, तो वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती है।हाल ही में फराह, अपनी नई यूट्यूब सीरीज़ के लिए ‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के घर पहुंचीं। बातचीत के दौरान सान्या ने बताया कि फिल्म ‘बधाई हो’ के गाने ‘मोरनी बनके’ की शूटिंग के समय वह गिर गई थीं और उन्हें चोट लग गई थी।ये तो बहुत अच्छा है! जब भी मेरी फिल्मों की हीरोइन शूटिंग के दौरान गिरती है, फिल्म हिट हो जाती है

    यह भी पढ़ें : विजय माल्या की भारत वापसी की पेशकश: बोले, “मिले निष्पक्ष सुनवाई तो लौटूंगा”

     काजोल, प्रीति जिंटा भी इस ट्रेंडका हिस्सा

    फराह ने हंसते हुए बताया कि काजोल और प्रीति जिंटा जैसी एक्ट्रेसेज़ भी इस “गिरने वाली लिस्ट” में शामिल रही हैं – और इत्तेफाक से उनकी फिल्में भी सुपरहिट रही थीं। फराह का यह किस्सा सुनकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे बॉलीवुड का सबसे मजेदार अंधविश्वास बता रहे हैं।

     अब डायरेक्टर नहीं, यूट्यूबर भी हैं फराह खान

    फराह खान अब सिर्फ डायरेक्टर या कोरियोग्राफर नहीं, बल्कि फुल-टाइम यूट्यूबर बन गई हैं। उन्होंने अपना फूड व्लॉग शुरू किया है जिसमें वह अपने कुक दिलीप के साथ सेलेब्स के घर जाती हैं, खाना बनाती हैं और खूब मस्ती करती हैं।इस शो में अब तक कई सेलेब्स के घरों की रसोई दिख चुकी है, लेकिन हर एपिसोड में फराह का ह्यूमर और बॉलीवुड के पुराने किस्से फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं।