Tag: रश्मिका मंदाना

  • रश्मिका मंदाना की ‘The Girlfriend’ सक्सेस पार्टी में विजय देवरकोंडा ने किया हाथों पर Kiss, वायरल हुआ वीडियो

    रश्मिका मंदाना की ‘The Girlfriend’ सक्सेस पार्टी में विजय देवरकोंडा ने किया हाथों पर Kiss, वायरल हुआ वीडियो

    साउथ इंडस्ट्री की नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘The Girlfriend’ को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है और सोशल मीडिया पर फैंस इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे। रश्मिका के अभिनय, इमोशनल एक्सप्रेशन और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस ने दर्शकों के दिल जीत लिए हैं।

    सक्सेस पार्टी में सितारों का जमावड़ा

    फिल्म की ग्रैंड सक्सेस का जश्न मनाने के लिए हाल ही में हैदराबाद में एक शानदार पार्टी रखी गई। पार्टी में फिल्म की पूरी टीम के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज़ ने शिरकत की। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना।दोनों जब एक साथ पार्टी में पहुंचे, तो कैमरे बस उन पर ही टिक गए। हर किसी की नज़र इन दोनों की केमिस्ट्री पर थी।

    वायरल वीडियो: विजय ने किया रश्मिका के हाथों पर Kiss

    सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा पार्टी में आते हैं, रश्मिका से मिलते हैं और उन्हें फिल्म की सफलता पर बधाई देते हैं।लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी — विजय ने प्यार से रश्मिका के हाथों पर Kiss किया।
    फैंस के लिए ये पल किसी रोमांटिक फिल्म से कम नहीं था। कमेंट सेक्शन में दिल और फायर इमोजी की बाढ़ आ गई।

    शादी की अफवाहें तेज

    वैसे भी, पिछले कुछ महीनों से विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई और शादी की खबरें लगातार सुर्खियों में हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों 2026 में शादी करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उनका एक-दूसरे के प्रति लगाव सभी के सामने साफ नज़र आता है।

    फैंस बोले – मेड फॉर ईच अदर

    वीडियो वायरल होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा, “विजय और रश्मिका सबसे प्यारा कपल हैं”, तो किसी ने कहा, “इनकी लव स्टोरी अब पब्लिक हो ही गई।”
    वहीं, कुछ यूज़र्स ने अंदाज़ा लगाया कि शायद यह वीडियो उनकी शादी की अफवाहों की पुष्टि है।

  • रश्मिका मंदाना का नया अवतार ‘मैसा’ में, पहली बार योद्धा के रूप में नजर आएंगी

    रश्मिका मंदाना का नया अवतार ‘मैसा’ में, पहली बार योद्धा के रूप में नजर आएंगी

    पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना अपनी अगली फिल्म ‘मैसा’ के साथ एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर छाने को तैयार हैं। ‘पुष्पा 2: द रूल’ के बाद रश्मिका अब एक अनदेखे और दमदार किरदार में नजर आएंगी। शुक्रवार को फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमें रश्मिका का रौबदार और तीखा लुक सबका ध्यान खींच रहा है।

    ‘मैसा’ को अनफॉर्मूला फिल्म्स प्रोडक्शन के तहत बनाया जा रहा है और इसका निर्देशन रविंद्र पुल्ले कर रहे हैं। फिल्म गोंड जनजाति की अनसुनी और दिलचस्प दुनिया में दर्शकों को लेकर जाएगी। रश्मिका इसमें एक साहसी महिला योद्धा की भूमिका निभा रही हैं, जिसकी हिम्मत, जुनून और संघर्ष की कहानी पर्दे पर दिखाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा ने बताया कैसे 19 नवंबर की हार ने ऑस्ट्रेलिया को हराने का गुस्सा बढ़ाया

    रश्मिका ने पोस्टर के साथ शेयर की फीलिंग

    रश्मिका ने फिल्म का लुक और टाइटल अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, “मैं हमेशा कुछ नया, अलग और रोमांचक लाने की कोशिश करती हूं। ‘मैसा’ मेरे लिए एक बिल्कुल नई दुनिया है, एक ऐसा किरदार जिसे मैंने खुद भी पहले कभी नहीं देखा था। ये गुस्से से भरा है, असली है और बहुत दमदार है। मैं थोड़ी घबराई हूं लेकिन इससे ज्यादा खुश हूं।”

    क्या खास है ‘मैसा’ में?

    डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले के मुताबिक, ‘मैसा’ दो साल की मेहनत का नतीजा है। वे कहते हैं, “हम चाहते थे कि इस फिल्म की दुनिया, किरदार और हर दृश्य सटीक हो। अब हम तैयार हैं इस कहानी को दुनिया के सामने लाने के लिए।” फिल्म एक इमोशनल एक्शन ड्रामा होगी, जो न केवल मनोरंजन करेगी, बल्कि जनजातीय संस्कृति और संघर्ष को भी उजागर करेगी।

    आने वाले प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं रश्मिका

    ‘मैसा’ के अलावा रश्मिका मंदाना कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी। वे आयुष्मान खुराना के साथ ‘थामा’ नाम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म कर रही हैं। साथ ही ‘पुष्पा 3’ में वह अपने चर्चित किरदार श्रीवल्ली के रूप में वापसी करेंगी। ‘द गर्लफ्रेंड’ और ‘रेनबो’ जैसी फिल्मों में भी वे नए और चुनौतीपूर्ण रोल निभा रही हैं।

    ‘मैसा’ रश्मिका के करियर की एक नई दिशा और पैन इंडिया स्टारडम को और मजबूत करने वाला प्रोजेक्ट साबित हो सकता है।