Tag: Bizarre news

  • सांपों से भरे कुएं में गिर गए तीन कुत्ते, फिर जो हुआ वो इंसानियत की मिसाल बन गया देखें वीडियो

    सांपों से भरे कुएं में गिर गए तीन कुत्ते, फिर जो हुआ वो इंसानियत की मिसाल बन गया देखें वीडियो

    सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान भी है और भावुक भी।ये वीडियो एक सांपों से भरे खतरनाक कुएं में गिरे तीन कुत्तों से जुड़ा है, जिसे एक बहादुर स्नेक कैचर ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला।

    क्या है पूरी घटना?

    ये घटना किसी गांव के खेत में बने एक पुराने कुएं की है, जिसमें तीन आवारा कुत्ते गलती से गिर गए। बाद में जब स्थानीय लोगों ने कुएं के अंदर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि अंदर पहले से ही जहरीले सांप और मॉनिटर लिजार्ड मौजूद थे।कुत्ते डरे हुए थे और घबराहट में एक-दूसरे पर हमला तक कर रहे थे।

     रेस्क्यू शुरू हुआ, बहादुर शख्स ने दिखाई इंसानियत

    स्थानीय लोगों ने फौरन एक स्नेक कैचर (सपेरा) को बुलाया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रस्सी के सहारे वो शख्स कुएं में उतरता है, भारी भीड़ ऊपर से उसे देख रही होती है और मदद भी कर रही होती है।

    वीडियो में क्या दिखा?

    स्नेक कैचर एक-एक करके तीनों कुत्तों को सुरक्षित बाहर निकालता है।

    इसके बाद वो खतरनाक सांपों को पकड़कर थैलों में बंद करता है।

    मॉनिटर लिजार्ड्स को भी अलग बैग में रखकर बाहर निकालता है।

    आखिर में खुद भी रस्सी की सीढ़ी से सुरक्षित बाहर आ जाता है।

     इंसानियत की मिसाल और लोगों की प्रतिक्रियाएं

    वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बहादुर स्नेक कैचर की तारीफ कर रहे हैं।किसी ने लिखा ऐसे लोग ही असली हीरो होते हैं । तो कोई कह रहा है जानवरों के लिए जान जोखिम में डालना वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

    असम में भारी बारिश से बाढ़ का कहर, अब तक 17 की मौत, 6.5 लाख लोग प्रभावित

    वीडियो कहां से आया?

    ये वीडियो @muriwalehausla24 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है । और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं।वीडियो ने हर किसी को झकझोर दिया है । और साथ ही साहस और करुणा की असली तस्वीर भी दिखा दी।जहां एक ओर यह घटना दिखाती है कि किस तरह से जानवर भी हमारी जिम्मेदारी हैं। वहीं दूसरी ओर यह वीडियो इंसानियत और हिम्मत का वो चेहरा भी उजागर करता है ।जिसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है।

  • बारिश में फसल बचाने की जद्दोजहद करता रहा किसान, वायरल वीडियो ने केंद्रीय मंत्री को किया भावुक

    बारिश में फसल बचाने की जद्दोजहद करता रहा किसान, वायरल वीडियो ने केंद्रीय मंत्री को किया भावुक

    सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक किसान अपनी मेहनत की कमाई – अपनी फसल – को बारिश से बचाने की कोशिश करता नजर आ रहा है। यह दृश्य किसी को भी भावुक कर सकता है।यह मार्मिक घटना महाराष्ट्र के वाशिम जिले की है, जहां किसान गौरव पंवार अपनी मूंगफली की फसल लेकर बाजार पहुंचे थे। लेकिन अचानक आई बेमौसम बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वीडियो में गौरव को नंगे हाथों से फसल को बचाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। उनके चेहरे पर बेबसी साफ झलक रही थी जैसे एक पिता अपने बच्चे को डूबने से बचा रहा हो। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लाखों लोग इसकी संवेदना से जुड़ गए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी यह वीडियो देखा और भावुक हो गए। उन्होंने तुरंत किसान गौरव पंवार को कॉल कर न सिर्फ उनका हाल जाना, बल्कि उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

    यह भी पढ़ें : अशोका यूनिवर्सिटी प्रोफेसर की गिरफ्तारी और सोफिया कुरैशी की कहानी

     शिवराज चौहान ने कही दिल छू लेने वाली बात

    इस वीडियो ने मुझे बहुत दुखी किया है। लेकिन आप चिंता न करें, महाराष्ट्र सरकार किसानों के मुद्दों को लेकर बेहद संवेदनशील है। मैंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य के कृषि मंत्री और वाशिम के कलेक्टर से बात की है। जो नुकसान हुआ है, उसकी पूरी भरपाई की जाएगी। कॉल में किसान गौरव पंवार ने मंत्री को बताया कि उन्हें भारी नुकसान हुआ है। इसके जवाब में चौहान ने भरोसा दिलाया कि सोमवार तक इस मुद्दे का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी और किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

    वीडियो ने दिखाया गांव की हकीकत      

    इस वीडियो ने एक बार फिर देशभर को याद दिलाया कि किसानों की ज़िंदगी कितनी संघर्षपूर्ण होती है। यह सिर्फ एक गौरव पंवार की कहानी नहीं, बल्कि उन लाखों किसानों की आवाज़ है जो हर साल मौसम की मार झेलते हैं।

     सरकार से उम्मीदें

    अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि महाराष्ट्र सरकार कितनी जल्दी और कितनी ईमानदारी से इस किसान की मदद करती है। सोशल मीडिया पर भी #SupportFarmers ट्रेंड कर रहा है और लोग प्रशासन से त्वरित राहत की मांग कर रहे हैं।