Tag: madhya pradesh

  • श्योपुर मिड-डे मील घोटाला: बच्चों को कागज़ पर परोसा भोजन, इंसानियत शर्मसार!

    श्योपुर मिड-डे मील घोटाला: बच्चों को कागज़ पर परोसा भोजन, इंसानियत शर्मसार!

    घटना की भयावह तस्वीर

    मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जो सरकारी योजनाओं की पोल खोल रही है। विजयपुर क्षेत्र के हुल्लपुर गांव स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को थाली की जगह रद्दी कागज के टुकड़ों पर खाना परोसा गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि मासूम बच्चे जमीन पर बैठे हैं। उनके सामने कोई स्टील या प्लास्टिक की थाली नहीं, बल्कि पुरानी कॉपियों के फटे पन्नों पर चावल और सब्जी परोसी गई है। हाथ में एक रोटी पकड़े ये बच्चे भूख मिटाने को मजबूर हैं। यह दृश्य न केवल लापरवाही की पराकाष्ठा है, बल्कि बच्चों के अधिकारों का खुला उल्लंघन है।

    शिक्षकों की उदासीनता और मौन सहमति

    सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह अमानवीय कृत्य स्कूल परिसर में ही हुआ, जहां शिक्षक मौजूद थे। वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि टीचर पास खड़े हैं, लेकिन किसी ने भी इस गलत प्रथा को रोकने की जहमत नहीं उठाई। क्या शिक्षक, जो बच्चों के मार्गदर्शक माने जाते हैं, इतने असंवेदनशील हो गए हैं? मिड-डे मील योजना का उद्देश्य स्कूली बच्चों को पौष्टिक भोजन देकर उनकी उपस्थिति बढ़ाना और कुपोषण कम करना है। लेकिन यहां तो स्वास्थ्य जोखिम बढ़ रहा है – कागज पर परोसा भोजन बैक्टीरिया और कीटनाशकों से दूषित हो सकता है। शिक्षकों की यह मौन सहमति भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होने का संकेत देती है।

    योजना में भ्रष्टाचार की जड़ें

    मिड-डे मील भारत की सबसे बड़ी पोषण योजनाओं में से एक है, जो करोड़ों बच्चों को लाभ पहुंचाती है। लेकिन श्योपुर जैसी घटनाएं बताती हैं कि जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार कैसे हावी है। थालियां गायब हैं, शायद बजट की राशि डकार ली गई। अधिकारी निगरानी क्यों नहीं कर रहे? स्कूल प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है, जबकि योजनाएं कागजों पर ही सिमटकर रह गई हैं। यहां तो विडंबना यह कि बच्चों को वही कागज थाली बना दिए गए! क्या यह सिर्फ लापरवाही है या सुनियोजित भ्रष्टाचार? ऐसे मामलों में मेनू, सामग्री और बर्तनों की गुणवत्ता पर सख्त मानक होने चाहिए, लेकिन अमल शून्य है।

    यह भी पढ़ें : थिरुवनंतपुरम बस में छेड़छाड़ की कोशिश नाकाम, महिला ने दिखाई हिम्मत वीडियो हुआ वायरल

    जांच के आदेश: क्या काफी है?

    वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग जागा और जांच के आदेश दे दिए। लेकिन सवाल यह है कि क्या मात्र जांच से समस्या हल हो जाएगी? पिछले कई मामलों में जांच रिपोर्ट धूल फांकती रहती हैं, दोषी बच निकलते हैं। बच्चों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार सिर्फ निलंबन या ट्रांसफर से नहीं रुकेगा। जरूरत है सख्त कार्रवाई की – दोषी शिक्षकों और अधिकारियों पर एफआईआर, बजट का ऑडिट और सीसीटीवी निगरानी। साथ ही, अभिभावकों को सशक्त बनाना और स्थानीय समितियों को सक्रिय करना जरूरी है। अगर अब भी सुधार नहीं हुआ, तो यह इंसानियत पर कलंक बनेगा।

    सबक और आगे की राह

    यह घटना पूरे देश के लिए आईना है। मिड-डे मील जैसी योजनाएं कागजों से उतरकर जमीन पर उतरें, इसके लिए पारदर्शिता जरूरी है। सरकार को डिजिटल मॉनिटरिंग, जीपीएस ट्रैकिंग और थर्ड-पार्टी ऑडिट लागू करना चाहिए। बच्चों का भविष्य दांव पर है – कुपोषण से लड़ाई में ऐसे घोटाले असफलता की गारंटी हैं। श्योपुर की यह शर्मनाक तस्वीर हमें झकझोरती है कि आखिर कब तक मासूमों की भूख का शोषण होता रहेगा? समय है जागने का, सुधारने का और जवाबदेही सुनिश्चित करने का।

  • इंदौर के कल्पना नगर में प्रेम विवाद खतरनाक, पूर्व प्रेमिका पर स्कूटी चढ़ाने का मामला

    इंदौर के कल्पना नगर में प्रेम विवाद खतरनाक, पूर्व प्रेमिका पर स्कूटी चढ़ाने का मामला

    इंदौर के कल्पना नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राजेंद्र चौरसिया नाम के शख्स ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर स्कूटी चढ़ा दी। घटना का पूरा दृश्य CCTV में कैद हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले राजेंद्र लड़की को मनाने की कोशिश करता है, लेकिन जब लड़की नहीं मानी तो गुस्से में वह अपनी एक्टिवा तेज़ करके सीधे उसे टक्कर मार देता है।

    घटना के पीछे की वजह

    जानकारी के अनुसार, लड़की ने राजेंद्र से उसके नशे और झगड़ों के कारण रिश्ता तोड़ लिया था और मुंबई चली गई थी। हाल ही में उसके पिता के निधन के बाद वह इंदौर लौटी। इसी दौरान आरोपी ने उस पर दबाव डालना शुरू कर दिया। ऐसे में यह मामला व्यक्तिगत विवाद का रूप ले चुका था, जो खतरनाक स्तर तक पहुँच गया।

    यह भी पढ़ें : यूपी सियासत गरमाई: अखिलेश का PDA दांव, क्या 2027 में बदलेगा समीकरण?

    घायल युवती और उसका उपचार

    घटना के बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि चोटें गंभीर हैं, लेकिन फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए भी चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि यह सार्वजनिक सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा दोनों पर सवाल उठाती है।

    पुलिस कार्रवाई और जांच

    पुलिस ने राजेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी हालत में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

    समाज और सुरक्षा पर प्रभाव

    यह घटना समाज में बढ़ते व्यक्तिगत विवादों और हिंसा के मामलों पर भी सवाल खड़ा करती है। युवाओं के बीच नशे और मनमुटाव के कारण हिंसक घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। इसके अलावा, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई जा रही है। इस तरह के मामले यह दर्शाते हैं कि समाज में संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार की कितनी जरूरत है।

  • राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब नया मोड़! छठा किरदार बना रहस्य,शिलॉन्ग से बड़ी खबर सामने आ रही है

    राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब नया मोड़! छठा किरदार बना रहस्य,शिलॉन्ग से बड़ी खबर सामने आ रही है

    राजा रघुवंशी हत्याकांड में जहां अब तक पांच आरोपियों की बात सामने आ रही थी, वहीं अब इस मामले में छठे शख्स की एंट्री ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।

     क्या था मामला?

    मेघालय के शिलॉन्ग में राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया था। इस मामले में सोनम रघुवंशी, जो खुद राजा की पत्नी है, समेत कुल चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें सोनम का कथित प्रेमी राज कुशवाहा भी शामिल है।सभी आरोपियों को हाल ही में शिलॉन्ग कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

    अब नया खुलासा क्या है?

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को शक है कि हत्या की साजिश में केवल पांच नहीं छह लोग शामिल थे। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस छठे किरदार की पहचान उजागर नहीं की है।पुलिस क्या कह रही है? फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। चाहे वो हत्या की साजिश हो, पैसे का लेन-देन हो, या किसी तीसरे पक्ष का दखल। पुलिस अधिकारियों ने छठे आरोपी को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।लेकिन जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

    यह भी पढ़ें : राजा रघुवंशी हत्याकांड: पत्नी सोनम ने कबूला जुर्म, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

     छठा किरदार कौन हो सकता है?

    क्या ये कोई परिवार का सदस्य है?या फिर किसी बाहरी शख्स ने इस साजिश में हाथ बंटाया? इन सवालों के जवाब अभी सामने नहीं आए हैं । लेकिन सूत्रों का कहना है कि  जल्द ही पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है।

  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर वायरल हुआ अश्लील वीडियो बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर वायरल हुआ अश्लील वीडियो बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप

    आज की बड़ी और विवादास्पद खबर मध्यप्रदेश से सामने आई है  । जहां मंदसौर जिले के एक बीजेपी नेता का नाम एक कथित अश्लील वीडियो में सामने आया है।मिली जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का है, और बताया जा रहा है। कि इसमें नजर आ रहे शख्स मंदसौर के बनी गांव निवासी मनोहर धाकड़ हैं  ।जो स्थानीय बीजेपी नेता और जिला पंचायत सदस्य की पति भी हैं।

    वीडियो विवरण

    वीडियो 13 मई की रात का बताया जा रहा है। जिसमें एक सफेद बलेनो कार (नंबर MP 14 CC 4782) एक्सप्रेस वे पर खड़ी है। कैमरे की फुटेज में एक पुरुष और महिला आपत्तिजनक स्थिति में देखे जा सकते हैं। महिला के शरीर पर कपड़े नहीं हैं और पुरुष अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रहे हैं।

    पार्टी का रुख

    बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बयान देते हुए कहा है । कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी इस प्रकार के आचरण को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करती।

    यह भी पढ़ें : यमुना की सफाई पर शाह की बड़ी बैठक बोले, आस्था और भविष्य दोनों का सवाल है

    हमारी अपील

    इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता और ना ही इस तरह की घटनाओं का प्रचार करता है। हम अपने दर्शकों से अपील करते हैं कि किसी भी वायरल कंटेंट को बिना पुष्टि शेयर न करें और जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का उपयोग करें।यह मामला केवल एक राजनीतिक विवाद नहीं बल्कि समाज में नैतिक जिम्मेदारी और सार्वजनिक आचरण से जुड़ा एक बड़ा सवाल भी उठाता है। अब देखना यह होगा कि जांच में क्या सामने आता है और पार्टी स्तर पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

  • मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR की मांग , कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान से बवाल, जीतू पटवारी ने घेरा सरकार

    मंत्री विजय शाह के खिलाफ FIR की मांग , कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक बयान से बवाल, जीतू पटवारी ने घेरा सरकार

    मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर विवाद ने जोर पकड़ लिया है। राज्य सरकार के मंत्री विजय शाह के एक बयान ने सियासी भूचाल ला दिया है। भारतीय सेना की वीरांगना कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिए गए उनके कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी हमलावर हो गई है।

    FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे जीतू पटवारी

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में विजय शाह के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई। पटवारी ने कहा मंत्री का बयान केवल कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान है, बल्कि भारतीय सेना, देश की एकता और नारी सम्मान पर सीधा हमला है। उन्होंने यह भी कहा कि विजय शाह को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

    यह भी पढ़ें : ट्रंप का बड़ा दावा, मिसाइलें नहीं चलाते, चलो बिजनेस करते हैं,ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर फिर दिया बयान

    पीएम मोदी को भी लिखा पत्र

    जीतू पटवारी ने इस मुद्दे पर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा है, जिसमें मांग की गई है कि वे खुद हस्तक्षेप कर मंत्री से इस्तीफा लें। बीजेपी की यह मानसिकता फिर से सामने आई है । जो महिलाओं और सेना के गौरव के खिलाफ है।

    क्या है आगे की कार्रवाई?

    पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है, लेकिन FIR दर्ज हुई या नहीं, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं होती, तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

    कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी?

    कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्होंने किसी अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारत का नेतृत्व किया था। उनका सम्मान पूरी सेना और देश के लिए गौरव का विषय है।