Tag: Mallikarjun Kharge speech

  • कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बीजेपी पर हमला: नए विधेयक लोकतंत्र के लिए खतरा

    कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बीजेपी पर हमला: नए विधेयक लोकतंत्र के लिए खतरा

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ और ‘सत्ता चोरी’ का आरोप

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर नए विधेयकों के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाया है। रविवार को इंदिरा भवन में हरियाणा और मध्यप्रदेश की जिला कांग्रेस समितियों (डीसीसी) के नवनियुक्त अध्यक्षों की बैठक में उन्होंने कहा कि बीजेपी गिरफ्तारी को हथियार बनाकर विपक्षी सरकारों को अस्थिर करने की साजिश रच रही है। खरगे ने दावा किया कि नए विधेयक, जिनमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने के प्रावधान हैं, नागरिकों से उनकी चुनी हुई सरकार को चुनने या हटाने का अधिकार छीनकर इसे ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं को सौंप देते हैं। उन्होंने इसे ‘लोकतंत्र पर बुलडोजर चलाने’ की संज्ञा दी।

    संगठन को मजबूत करने पर जोर

    खरगे ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ और मंडल समितियों के गठन में सावधानी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “जिला अध्यक्ष ब्लॉक, मंडल और बूथ समितियां बनाते हैं। यह सुनिश्चित करें कि इनमें शामिल लोग कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठावान और मेहनती हों।” उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी को ऐसे कार्यकर्ताओं की जरूरत है जो प्रलोभनों के बावजूद अपनी निष्ठा बनाए रखें। खरगे ने याद दिलाया कि कांग्रेस ने अपने मजबूत संगठन के दम पर लंबे समय तक देश पर शासन किया और जिला अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

    ‘वोट चोरी’ और निर्वाचन आयोग पर सवाल

    खरगे ने बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्नाटक की महादेवपुरा सीट पर रणनीतिक तरीके से वोट काटे गए। उन्होंने निर्वाचन आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए, जिसने उनके अनुसार इस मुद्दे पर पहले कोई जवाब नहीं दिया। बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर बीजेपी और निर्वाचन आयोग के विमर्श को सुप्रीम कोर्ट में झटका लगने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब पूरा देश इस साजिश को समझ रहा है। खरगे ने जिला अध्यक्षों से मतदाता सूचियों की नियमित जांच करने और बीजेपी की कथित वोट कटौती की योजनाओं को नाकाम करने का आह्वान किया।

    यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा: निक्की पायला हत्याकांड में मुख्य आरोपी विपिन भाटी घायल

    नए विधेयकों का विरोध

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश किए गए तीन विधेयकों—संघ राज्य क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक 2025, संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025—का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। इन विधेयकों में गंभीर आरोपों में 30 दिनों तक हिरासत में रहने वाले नेताओं को पद से हटाने के प्रावधान हैं। खरगे ने कहा कि ये विधेयक बीजेपी को विपक्षी सरकारों को अस्थिर करने का हथियार दे सकते हैं।

    एकजुटता का आह्वान

    कांग्रेस अध्यक्ष ने डीसीसी प्रमुखों से गुटबाजी से बचने और एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “जब कांग्रेस एकजुट रहेगी, तभी हम चुनाव जीतेंगे।” खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी बातें करती है, लेकिन भ्रष्ट नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर उन्हें मंत्री तक बना देती है।

  • वक्फ बिल के ज़रिए मुसलमानों की संपत्तियों पर नज़र,मल्लिकार्जुन खड़गे का सरकार पर हमला

    वक्फ बिल के ज़रिए मुसलमानों की संपत्तियों पर नज़र,मल्लिकार्जुन खड़गे का सरकार पर हमला

    गुजरात के अहमदाबाद में हुए कांग्रेस अधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नया वक्फ संशोधन बिल-2025 मुसलमानों की संपत्तियों को निशाना बनाने की कोशिश है।सरकार एक ऐसा कानून लाना चाहती है, जिससे वक्फ की ज़मीनें छीन ली जाएं। ये सिर्फ कानूनी बदलाव नहीं, अल्पसंख्यकों पर सीधा हमला है।

    क्या है वक्फ संपत्ति और क्यों है विवाद

    वक्फ संपत्तियाँ वो ज़मीनें होती हैं जो मुस्लिम समुदाय धार्मिक या समाजसेवा के उद्देश्य से वक्फ बोर्ड को देता है।देशभर में लाखों एकड़ वक्फ ज़मीन मौजूद है। नया बिल वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और निगरानी के नियमों को बदलने की बात करता है।

    यह भी पढ़ें : लखनऊ में सीएम रेखा गुप्ता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, विपक्ष ने घेरा

    खड़गे का बयान5

    “वक्फ बोर्ड में सिर्फ मुसलमानों को ही होना चाहिए। क्योंकि ये उनकी मिल्कियत और धार्मिक जिम्मेदारी है ।खड़गे ने INDIA गठबंधन की एकता को भी दोहराया और कहा कि हम अभी रुके नहीं हैं। 2024 भले पीछे रह गया, लेकिन 2029 हमारा है। और गुजरात में कांग्रेस फिर लौटेगी।