Tag: noida

  • Noida: नए साल से पहले नोएडा प्रशासन ने लोगों पर कसा शिकंजा

    Noida: नए साल से पहले नोएडा प्रशासन ने लोगों पर कसा शिकंजा

    Noida: नए साल से एक शाम पहले नोएडा वालों पर प्रशासन ने कसा सिकंजा। नोएडा में शांति और सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। आपको बता दे कि नोएडा में सेक्शन 163 लागू कर दिया गया है। नए साल की तैयारियों के बीच, नोएडा पुलिस ने सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए, नोएडा में अब धारा 163, जिसे पहले धारा 144 कहा जाता था, अगले दो दिन लागू रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक, यानी कि 31 दिसंबर की शाम और अगले दिन तक लागू रहेगा। इस दौरान, लोगों के ग्रुप, बड़े इवेंट्स और सार्वजनिक सभाओं पर रोक रहेगी।

    Noida: जाने पुलिस ने क्या कुछ कहा

    नोएडा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस आदेश का पालन करें। कोई भी अनावश्यक सभा या आयोजन किया गया तो उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनज़र सभी इलाकों में अतिरिक्त पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि वे अपने घरों के आसपास भीड़ से बचें और सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर सुरक्षा संबंधी अफवाहों से बचें। नए साल की खुशियाँ मनाने के लिए घर पर सुरक्षित तरीके अपनाएँ।

    प्रशासन ने की ये व्यवस्था

    जानकारी के लिए बता दे कि Noida प्रशासन ने इस दौरान ट्रैफिक कंट्रोल, CCTV निगरानी और हेल्पलाइन नंबरों की व्यवस्था भी दुरुस्त कर दी है। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क किया जा सकता है। तो नागरिकों, नए साल के जश्न में सुरक्षा सबसे अहम है। नोएडा में धारा 163 लागू है, और इसका पालन करना हर किसी की जिम्मेदारी है। इसका मकसद है कि नए साल के जश्न में किसी भी तरह की भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। तो प्रशासन के इस फैसले का जमकर पालन करे और घर पर सुरक्षित और सतर्क रहे।

  • नोएडा के बच्चों ने बचाया कुत्ता, वीडियो हुआ वायरल

    नोएडा के बच्चों ने बचाया कुत्ता, वीडियो हुआ वायरल

    जहां इंसानियत बिखर रही है वहीं दो बच्चों ने बता दिया कि सच्ची ममता न उम्र देखती है न हालात। गर्मी में झुलसते उत्तर भारत के शहरों में जब लोग घर से बाहर निकलने से भी बचते हैं, नोएडा की सड़कों पर दो बच्चे एक घायल कुत्ते के लिए दौड़ते नज़र आए। उनके पास न एसी कार थी, न महंगे जूते – बस था दिल से भरा इंसानियत का जज़्बा।

     वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

    एक राहगीर द्वारा बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिखता है एक छोटा लड़का ट्रॉली खींच रहा है, जिसमें उनका घायल कुत्ता लेटा है दूसरा लड़का उसके साथ दौड़ रहा है, चेहरे पर चिंता और पसीना दोनों के फटे-पुराने कपड़े, लेकिन मन में असीम करुणा वीडियो में एक राहगीर बच्चों से पूछता है कि वे कहां जा रहे हैं। पीली टी-शर्ट में खड़ा बच्चा बताता है हम अस्पताल से आ रहे हैं, लेकिन इलाज पूरा नहीं हुआ हमें फिर से जाना पड़ेगा।

     प्यार और करुणा की मिसाल

    इंस्टाग्राम अकाउंट @streetdogsofbombay द्वारा इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया  दो छोटे बच्चे, बिना पैसों और संसाधनों के, सिर्फ़ प्यार के बल पर एक कुत्ते को अस्पताल ले गए। उन्होंने इंतज़ार नहीं किया, बहाना नहीं बनाया  उन्होंने वही किया, जो कई वयस्क नहीं कर पाते।

    यह भी पढ़ें : मायावती ने कराई आकाश आनंद की धमाकेदार वापसी, BSP में सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

     क्या सिखाती है ये कहानी?

    दयालुता संसाधनों की मोहताज नहीं होती सच्चा प्यार चुपचाप बोलता है बिना दिखावे के बच्चे अगर सही उदाहरण देखें, तो समाज में असली बदलाव लाते हैं

     इन दो बच्चों से सीखे समाज ये हैं असली हीरो

    इन दो मासूमों ने बिना शोर मचाए वो कर दिखाया, जो बहुतों के लिए सिर्फ़ अच्छी बात होती है। उन्होंने दिखा दिया कि हीरो बनने के लिए न पोशाक चाहिए, न कैमरा – बस दिल में करुणा होनी चाहिए। ऐसे और प्रेरणादायक, दिल छू लेने वाली कहानियों के लिए पढ़ते रहें

  • नोएडा में हाईराइज बिल्डिंग्स में लगी भीषण आग

    नोएडा में हाईराइज बिल्डिंग्स में लगी भीषण आग

    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों को हाल ही में एक भयावह घटना का सामना करना पड़ा, जब आसमान में अचानक काले धुएं का विशाल गुबार दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर कई लोग घबरा गए और जल्द ही सोशल मीडिया और गूगल पर इसकी जानकारी ढूंढने लगे। थोड़ी ही देर में यह स्पष्ट हो गया कि यह धुआं ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित एक कूलर बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग के कारण फैला था।

    कैसे लगी आग?

    घटना के अनुसार, यह आग फैक्टरी के अंदर तेजी से फैल गई, जिससे पूरे इलाके में धुआं फैलने लगा। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर से ही नजर आने लगीं। कर्मचारियों ने तुरंत स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

    दमकल विभाग की तत्परता

    दमकल विभाग की टीम ने तुरंत आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग पर नियंत्रण पाने के लिए लगभग 3 घंटे से अधिक समय तक मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझाने के लिए पानी और फोम का इस्तेमाल किया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने यह सुनिश्चित किया कि आग आसपास की अन्य इमारतों तक न फैले।

    आग के कारण हुए नुकसान का आकलन

    प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आग में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। फैक्टरी में रखे कच्चे माल, तैयार उत्पाद और मशीनें आग की चपेट में आ गईं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

    स्थानीय निवासियों में चिंता

    इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों में भय और चिंता का माहौल बन गया। आसमान में घने धुएं के कारण कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। विशेष रूप से अस्थमा और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए यह स्थिति बेहद मुश्किल भरी रही। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अनुरोध किया कि औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों को और अधिक सख्ती से लागू किया जाए।

    यह भी पढ़ें: कुणाल कामरा विवाद: शिवसेना नेता राहुल कनाल ने दी चेतावनी – ‘शिवसेना स्टाइल में स्वागत होगा’

    प्रशासन का बयान

    घटना के बाद प्रशासन की ओर से बयान जारी किया गया कि आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। प्रारंभिक रूप से शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही सटीक कारणों का पता चल सकेगा।

    औद्योगिक क्षेत्रों में आग सुरक्षा उपायों की जरूरत

    इस घटना ने एक बार फिर से औद्योगिक इकाइयों में आग सुरक्षा उपायों की अनदेखी की समस्या को उजागर किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, फैक्ट्रियों में फायर सेफ्टी सिस्टम को नियमित रूप से जांचने और कर्मचारियों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है।

    स्थानीय लोगों की अपील

    घटना के बाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा नियमों को और सख्त किया जाए। साथ ही, आग जैसी आपदाओं से बचने के लिए फैक्ट्रियों में नियमित सुरक्षा निरीक्षण किए जाएं।

    नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हुई इस घटना ने एक बार फिर से औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को उजागर किया है। हालाँकि प्रशासन और दमकल विभाग ने तत्परता से आग पर काबू पाया, लेकिन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित सुरक्षा उपायों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

    आशा है कि प्रशासन इस घटना से सबक लेकर आगे की रणनीति तैयार करेगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।