Tag: Tiger Kingdom

  • भारतीय पर्यटक पर बाघ ने किया हमला, वीडियो वायरल

    भारतीय पर्यटक पर बाघ ने किया हमला, वीडियो वायरल

    थाईलैंड के लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट फुकेत से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक भारतीय पर्यटक पर उस वक्त बाघ ने हमला कर दिया, जब वह टाइगर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। यह घटना ‘टाइगर किंगडम’ नाम की जगह पर हुई, जो बाघों के करीब जाकर अनुभव लेने के लिए दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करता है।

     वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    घटना का 25 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है ।कि एक व्यक्ति बाघ के पास जाता है वह बाघ के साथ तस्वीर लेने की कोशिश करता है ।पास ही खड़ा एक ट्रेनर छड़ी से बाघ को निर्देश देने की कोशिश करता है। लेकिन तभी बाघ आक्रामक हो जाता है ।और व्यक्ति पर झपट पड़ता है ।वीडियो में चीख-पुकार और अफरातफरी साफ सुनाई देती है।

     सवालों के घेरे में सुरक्षा इंतज़ाम

    इस घटना के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर सुरक्षा प्रोटोकॉल और जानवरों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए हैं। क्या पर्यटकों को इस तरह खुले में बाघों के पास जाने देना चाहिए?क्या प्रशिक्षकों को सही प्रशिक्षण और संसाधन मिल रहे हैं? क्या सेल्फी की सनक, इंसान और जानवर – दोनों के लिए खतरनाक होती जा रही है?

    यह भी पढ़ें : सीआरपीएफ जवान पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का गंभीर आरोप

    व्यक्ति की हालत?

    स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, घायल भारतीय पर्यटक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है, हालांकि कुछ गंभीर खरोंच और घाव ज़रूर आए हैं। थाई प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    विशेषज्ञों की चेतावनी

    वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है । जंगली जानवर मनोरंजन के साधन नहीं हैं। इस तरह के टूरिस्ट स्पॉट्स में मानव और जानवर – दोनों की जान जोखिम में होती है।”