Tag: Uttar Pradesh crime news

  • ग्रेटर नोएडा: निक्की पायला हत्याकांड में मुख्य आरोपी विपिन भाटी घायल

    ग्रेटर नोएडा: निक्की पायला हत्याकांड में मुख्य आरोपी विपिन भाटी घायल

    पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

    ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए निक्की पायला हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। इस मामले में मुख्य आरोपी निक्की के पति विपिन भाटी को पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, विपिन हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि मुठभेड़ सिरसा गांव के पास हुई, जहां विपिन को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। इस हत्याकांड में विपिन के साथ-साथ उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी गंभीर आरोप हैं।

    दहेज के लालच में बर्बर हत्या

    निक्की पायला की हत्या का यह मामला दहेज उत्पीड़न से जुड़ा हुआ है। पुलिस और निक्की के परिवार के अनुसार, विपिन भाटी और उसके परिवार ने निक्की को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। सिरसा गांव निवासी विपिन ने अपनी पत्नी निक्की को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर बेरहमी से मार डाला। इस घटना ने न केवल निक्की के परिवार को झकझोर दिया, बल्कि पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। निक्की के पिता ने इस क्रूर कृत्य के लिए विपिन और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    परिवार पर भी गंभीर आरोप

    पुलिस ने इस मामले में विपिन के अलावा उसके जेठ, सास, और ससुर को भी मुख्य आरोपी बनाया है। इन सभी पर निक्की को मारपीट करने और हत्या में शामिल होने का आरोप है। हत्या के बाद से विपिन का परिवार गांव छोड़कर फरार है, और उनके घर पर ताला लटका हुआ है। गांव वालों ने इस जघन्य अपराध के खिलाफ विपिन के परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया है। गांव में उनका हुक्का-पानी बंद कर दिया गया है, जो इस बात का प्रतीक है कि समुदाय इस अपराध को बर्दाश्त नहीं करेगा।

    यह भी पढ़ें : छिंदवाड़ा को मिलेगी फोरलेन हाईवे की सौगात: विकास को लगेंगे पंख

    निक्की के गांव में आक्रोश और प्रदर्शन

    निक्की के मायके रूपवास गांव के लोगों में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा है। उन्होंने थाने पर प्रदर्शन कर इंसाफ की मांग की है। निक्की के पिता ने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग की है। यह मामला अब मीडिया की सुर्खियों में है, और लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं। इस हत्याकांड ने एक बार फिर दहेज प्रथा और महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों को उजागर किया है।

    कानूनी कार्रवाई और सामाजिक जागरूकता

    पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। विपिन भाटी की गिरफ्तारी के बाद, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को दर्शाती है। निक्की पायला हत्याकांड ने एक बार फिर यह सवाल उठाया है कि कब तक निर्दोष महिलाएं दहेज के लालच में अपनी जान गंवाती रहेंगी। समाज और प्रशासन को मिलकर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने होंगे।

  • लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना, कार से टक्कर मारकर युवक को 1 किलोमीटर तक घसीटा, आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना, कार से टक्कर मारकर युवक को 1 किलोमीटर तक घसीटा, आरोपी गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मंगलवार देर रात एक ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। ओवरटेक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया, जब एक कार चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर करीब 1 किलोमीटर तक घसीट डाला।

    क्या है पूरा मामला?

    यह घटना मंगलवार रात करीब 1 बजे की है। एक युवक अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही बलेनो कार (HR 26 EP 4884) ने उसे ओवरटेक किया। बाइक सवार ने जब इसका विरोध किया तो कार चालक श्रीकान्त राजपूत ने उससे झगड़ा किया, मारपीट की और जान से मारने की धमकी तक दे डाली।

    वीडियो वायरल, एक्शन में  पुलिस

    इस पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी श्रीकान्त राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया।

    यह भी पढ़ें : एलन मस्क ने छोड़ा ट्रंप का सलाहकार पद, नए बिल पर जताई नाराजगी

    आरोपी नशे में था, कार जब्त

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी श्रीकान्त राजपूत, लखनऊ के ओमेक्स द ग्रैंड पैलेस का निवासी है और घटना के वक्त नशे में था। पूछताछ में उसने कबूला कि ओवरटेक को लेकर हुई कहासुनी में गुस्से में आकर उसने जानबूझकर टक्कर मारी।  डीसीपी दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की कार को जप्त कर लिया गया है और उसे बीएनएसएस 170 के तहत जेल भेज दिया गया है।

    थाने में भी दिखा आरोपी का उग्र व्यवहार

    गिरफ्तारी के समय भी आरोपी थाने में उग्र हो गया और पीड़ित से फिर बहस करने लगा। पुलिस को  शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में उसे तत्काल हिरासत में लेना पड़ा।

  • Jaunpur News: जौनपुर शादी में पंखे की हवा पर विवाद, घराती और बाराती एक दूसरे भिड़े, एक युवक की पीट-पीटकर ले ली जान

    Jaunpur News: जौनपुर शादी में पंखे की हवा पर विवाद, घराती और बाराती एक दूसरे भिड़े, एक युवक की पीट-पीटकर ले ली जान

    उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक अविश्वसनीय और दुखद घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। बारात में शामिल लोगों के बीच पंखे की हवा को लेकर मामूली कहासुनी हुई।  लेकिन ये विवाद अचानक भीषण झगड़े में तब्दील हो गया।

     क्या था पूरा मामला?

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शादी समारोह के दौरान जैसे ही बारात पंडाल में पहुंची  गर्मी के कारण लोग पंखे के सामने बैठने लगे। इसी दौरान पंखे की हवा को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। इस झड़प में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पंडाल में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। शादी का जश्न अचानक हिंसा और मातम में बदल गया।

    यह भी पढ़ें : असम पुलिस का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान को OTP भेजकर भारत में व्हाट्सएप एक्टिवेट कराने वाले 7 लोग गिरफ्तार

    पुलिस जांच में जुटी

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

     समाज में जागरूकता की जरूरत

    अब बड़ा सवाल ये है क्या हमारे समाज में अब सहनशीलता और समझदारी खत्म होती जा रही है? क्या एक पंखे की हवा, एक जान से ज्यादा कीमती हो गई है?