September 8, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

T20 World Cup: भारत ने जीता तीसरा T20 वर्ल्ड कप, गौतम गंभीर बोले रिकॉर्ड नहीं….

T20 World Cup

T20 World Cup

T20 World Cup: भारत ने क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ते हुए T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज़ अपनाया और न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों पर लगातार दबाव बनाए रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 159 रन पर ऑल आउट हो गई। इस शानदार जीत के साथ भारत ने अपना तीसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया और 2024 के बाद लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया।

T20 World Cup: गौतम गंभीर ने कही ये बड़ी बात

आपको बता दे कि इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का बयान चर्चा का विषय बन गया। अपने पहले बड़े ICC टूर्नामेंट में टीम को चैंपियन बनाने वाले गंभीर ने साफ कहा कि उनके लिए व्यक्तिगत रिकॉर्ड या माइलस्टोन मायने नहीं रखते, असली अहमियत ट्रॉफी की होती है। गंभीर का यह बयान कुछ लोगों को चैंपियन मानसिकता का उदाहरण लगा, जबकि कुछ क्रिकेट प्रशंसकों ने इसे विराट कोहली के रिकॉर्ड-केंद्रित करियर पर अप्रत्यक्ष टिप्पणी के तौर पर देखा। सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर जमकर बहस भी देखने को मिली।

इस तरह भारत के सिर सजा जीत का ताज़

जानकारी के लिए बता दे कि T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के हीरो तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी घातक गेंदबाज़ी ने न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाज़ी लाइन-अप को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। भारत की यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं बल्कि टीम के नए दौर की शुरुआत भी मानी जा रही है, जहां परिणाम और टीम की सफलता को व्यक्तिगत उपलब्धियों से ऊपर रखा जा रहा है। गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टीम का यह नया विज़न अब भविष्य के टूर्नामेंट्स में भी बड़ा असर डाल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.