Deoria Molestation Case
Deoria Molestation Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 फरवरी को हुई छेड़छाड़ की घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कुछ युवक दिनदहाड़े एक युवती को परेशान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि युवती मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी न सिर्फ उसे परेशान करते रहे बल्कि उसकी हालत का वीडियो भी बनाते रहे। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और सोशल मीडिया पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है।
Deoria Molestation Case: पुलिस द्वारा की गई ये कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए मदनपुर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित कुल छह लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो के सामने आते ही स्थानीय लोगों का भड़का गुस्सा
जानकारी के लिए बता दे कि Deoria Molestation Case के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को और कड़े कदम उठाने चाहिए। वहीं, पुलिस प्रशासन ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की बात कही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
