Raghav Chadha
Raghav Chadha: लोकप्रिय सांसद राघव चड्ढा ने Parliament में Prepaid Recharge ग्राहकों के साथ हो रही लूट का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि जब रिचार्ज खत्म हो जाता है, तो केवल Outgoing Calls बंद होना समझ में आता है, लेकिन Incoming Calls का बंद होना पूरी तरह मनमानी है। इससे ग्राहक न केवल अपने आवश्यक संदेश और OTP प्राप्त नहीं कर पाते हैं, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में वे पूरी तरह बेसहारा हो जाते हैं। सांसद ने इस समस्या को गंभीरता से उठाते हुए टेलीकॉम कंपनियों से उपभोक्ताओं के प्रति जिम्मेदार और पारदर्शी रवैया अपनाने की अपील की।
Raghav Chadha: 28 दिन का रिचार्ज प्लान एक धोखा
जानकारी के लिए बता दे कि राघव चड्ढा ने 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान को भी Scam बताया। साल में 12 महीने होते हैं, लेकिन 28 दिन के चक्र के कारण ग्राहकों को साल भर में 13 बार रिचार्ज करवाना पड़ता है। सांसद का कहना है कि रिचार्ज की वैधता कैलेंडर महीनों (30–31 दिन) के अनुसार होनी चाहिए। इस तरह की प्रथाओं से आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है और उपभोक्ता अधिकारों का हनन होता है।
मोबाइल आज है आवश्यक सेवा- राघव चड्डा
इतना ही नही, सांसद Raghav Chadha ने यह भी कहा कि आज मोबाइल कोई लक्ज़री नहीं बल्कि आम नागरिक की ज़रूरत बन चुका है। इसलिए टेलीकॉम कंपनियों को ग्राहकों के साथ निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवहार करना चाहिए। उपभोक्ताओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रिचार्ज प्लान को सरल और उपयुक्त बनाना आवश्यक है। राघव चड्ढा की यह पहल ग्राहकों के अधिकारों और मोबाइल सेवाओं में पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
