August 24, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Ramadan: धुले के 10 साल के बच्चे ने रमजान में रखा एक महीने का रोज़ा!

Ramadan

Ramadan

Ramadan: धुले के मोमिनपुरा इलाके की गली नंबर 7 के चौथी क्लास के छात्र अंसारी नूर नबी रईस हिंदुस्तानी ने इस रमजान के महीने में पूरे एक महीने का रोज़ा रखा और देश की एकता, शांति तथा विदेश में चल रही लड़ाइयों के समाप्त होने के लिए ईश्वर से दुआ की। केवल 10 साल के इस बच्चे ने चिलचिलाती धूप में स्कूल जाकर और घर के काम निपटाते हुए 19 फरवरी से 20 मार्च तक लगातार रोज़े पूरे किए। पिछले तीन सालों से रोज़ा रखने वाले इस बच्चे को स्थानीय लोगों और पूरे शहर में उसकी निष्ठा और देशभक्ति के लिए सराहा जा रहा है।

Ramadan: बच्चे की ये है खास बात

जानकारी के लिए बता दे कि यह बच्चा स्वतंत्रता सेनानी परिवार की विरासत से जुड़ा है। उसके परिवार ने बताया कि उनके पूर्वज 1846 से आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देते रहे और शहर के बहलुल चौक पर उनकी कुर्बानी आज भी यादगार बनी हुई है। अंसारी नूर नबी रईस हिंदुस्तानी ने इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए न केवल अपने परिवार की परंपरा निभाई बल्कि बिना किसी स्वार्थ के देश और दुनिया के लोगों के लिए दुआ मांगी।

रमदान का महीना इसलिए है खास

आपको बता दे कि Ramadan का महीना मुस्लिम धर्म में विशेष महत्व रखता है और इस महीने में सभी भाई अल्लाह से अपनी मनोकामनाओं और दुनिया की भलाई के लिए दुआ करते हैं। धुले के इस छोटे बच्चे ने इस माह के सभी रोज़े पूरी श्रद्धा और ईमानदारी के साथ रखे। बच्चों ने रमजान ईद के मौके पर एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और देशवासियों की भलाई की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.