प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शनिवार को नोएडा में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए विपक्ष पर तीखा निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले के समय में नेता नोएडा आने से भी डरते थे, लेकिन आज वही क्षेत्र देश और दुनिया का स्वागत करने के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें इस एयरपोर्ट के शिलान्यास और उद्घाटन दोनों का अवसर मिला, लेकिन इसका श्रेय उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जिस राज्य ने उन्हें सांसद बनाया, आज वही राज्य विकास के नए प्रतीक के रूप में उभर रहा है।
Noida International Airport: डबल इंजन सरकार का उदाहरण बना जेवर एयरपोर्ट
प्रधानमंत्री ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट “डबल इंजन सरकार” की कार्यसंस्कृति का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने याद दिलाया कि इस परियोजना को साल 2003 में मंजूरी मिल गई थी, लेकिन कई वर्षों तक यह सिर्फ फाइलों में ही अटका रहा।
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य में पहले की सरकारों ने इस प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाया, लेकिन 2014 के बाद और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के साथ इसे गति मिली। उन्होंने कहा कि जैसे ही केंद्र और राज्य दोनों में एक ही पार्टी की सरकार बनी, इस परियोजना का निर्माण तेजी से हुआ और अब यह बनकर तैयार है।
यह एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर और फरीदाबाद समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा।

Noida International Airport: श्चिम एशिया संकट पर भी बोले पीएम, आम लोगों को राहत का भरोसा
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के कारण दुनिया के कई देशों में खाद्य पदार्थों, पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों पर असर पड़ा है।Noida International Airport
भारत भी बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात करता है, ऐसे में सरकार लगातार ऐसे कदम उठा रही है जिससे आम लोगों और किसानों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि देशवासी मिलकर इस चुनौती का सामना करेंगे।
उन्होंने कहा कि आज का भारत तेजी से बदल रहा है और बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स इस नए भारत की पहचान बन रहे हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इसी बदलाव और विकास का एक अहम प्रतीक है।
