Delhi Liquor Policy Scam Case
Delhi Liquor Policy Scam Case: दिल्ली के चर्चित Liquor Scam Case में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब Arvind Kejriwal खुद Delhi High Court में पेश हुए। इस दौरान उन्होंने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा से मामले की सुनवाई से अलग होने (recusal plea) की मांग की। यह सुनवाई Central Bureau of Investigation (CBI) की उस याचिका पर हो रही है, जिसमें ट्रायल कोर्ट द्वारा केजरीवाल, Manish Sisodia समेत अन्य आरोपियों को बरी किए जाने को चुनौती दी गई है। कोर्ट ने मामले में CBI को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 13 अप्रैल तय की है।
Delhi Liquor Policy Scam Case: सुनवाई में ये बाते आई सामने
जानकारी के लिए बता दे कि सुनवाई के दौरान CBI की ओर से सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta पेश हुए और केजरीवाल की अर्जी का कड़ा विरोध किया। उन्होंने इसे “trivial and contemptuous” बताते हुए खारिज करने की मांग की। वहीं, केजरीवाल ने अदालत में कहा कि वह अपना पक्ष खुद रखेंगे और यह भी दोहराया कि “court is not a मंच for drama.” गौरतलब है कि इस मामले में अन्य सात आरोपियों ने भी जज के खिलाफ recusal application दाखिल की है, जिससे केस की सुनवाई और ज्यादा संवेदनशील हो गई है।
जाने क्या बोले अरविंद केजरीवाल
आपको बता दे कि इतना ही नहीं, Delhi Liquor Policy Scam Case में सुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने साफ कहा कि “case is sub judice, I will not comment.” इससे पहले 27 फरवरी को ट्रायल कोर्ट ने इस पूरे मामले को “not sustainable” बताते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया था, जिस पर CBI ने High Court में appeal दायर की है। अब सभी की नजरें 13 अप्रैल की hearing पर टिकी हैं, जहां इस high-profile political case में अगला बड़ा फैसला सामने आ सकता है।
