Twisha Sharma Case: भोपाल में चर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले ने एक बार फिर बड़ा मोड़ ले लिया है। पुलिस ने मामले में जांच तेज करते हुए आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश करने की तैयारी पूरी कर ली है। जानकारी के अनुसार, पुलिस इस मामले में सात दिन की रिमांड की मांग करेगी ताकि विस्तृत पूछताछ की जा सके और घटना से जुड़े सभी तथ्यों को सामने लाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है और सभी महत्वपूर्ण सबूत रिकॉर्ड में हैं।
Twisha Sharma Case: जाने भोपाल पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा
भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि गिरिबाला सिंह को अब तक तीन नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन वह पूछताछ से बच रही हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ अग्रिम जमानत निरस्त करने के लिए भी कोर्ट में आवेदन दिया है। इस मामले में पुलिस का दावा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं हुई है और पूरी जांच प्रक्रिया को कानूनी दायरे में रहकर आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, एम्स दिल्ली की मेडिकल टीम द्वारा दूसरी पोस्टमार्टम की तैयारी भी तेज कर दी गई है, जिससे मामले में नए खुलासों की उम्मीद बढ़ गई है।
पुलिस ने कही ये बड़ी बात
इसके अलावा पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि Twisha Sharma Case में समर्थ सिंह को जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश के दौरान हिरासत में लिया गया था। अब उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी और यदि जांच में यह सामने आता है कि फरारी के दौरान किसी ने उन्हें शरण दी थी, तो संबंधित लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तेज की जाएगी। पूरे मामले ने अब हाईप्रोफाइल रूप ले लिया है और सभी की नजरें कोर्ट की कार्यवाही और एम्स की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।