Sunny Deol Lucknow Visit
Sunny Deol Lucknow Visit:बाॅलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपनी आगामी फिल्म बंटवारा केे प्रमोशन के सिलसिले मे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। दोनो सितारो के शहर में पहुंचते ही फैंस का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक प्रशंसको की भारी भीड़ अपने पसंदीदा कलाकारो की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी। इस दौरान सनी देओल के बेटे करण देओल भी उनके साथ मौजुद रहे। तीनों कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और सोशल मीडिया पर उनकी तेजी से वायरल होने लगे।
Sunny Deol Lucknow Visit: रुमी गेट पर तांगे की सवारी ने जीता फैंस का दिल
लखनऊ दौरे के दौरान सनी देओल और प्रीति जिंटा ने शहर की ऐतिहासिक विरासत का भी आनंद लिया। सनी देओल ने राजधानी के प्रसिध्द रुमी गेट पर पारंपरिक तांगे की सवारी की, जिसने लोगें का ध्यान अपनी ओर खींचा लिया। इस खास पल का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रुमी गेट की ऐतिहासिक पृष्ठभुमि और सनी देओल का देशी अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। बड़ी सख्या मे लोग इस अनोखे अंदाज को अपने को अपने कैमरो में कैद करते नजर आए। यह दृश्य फिल्म प्रमोशन का सबसे चर्चित पल बन गया।
लखनऊ से मेरा पुराना रिश्ता है – सनी देओल
मीडिया से बातचीत के दौरान सनी देओल ने लखनऊ से अपने पुराने जुड़ाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनका इस शहर से भावनात्मक रिश्ता है और वह पहले भी यहां कई फिल्मों की शूटिंग कर चुके हैं। सनी ने कहा कि लखनऊ के लोगों का प्यार और अपनापन उन्हें हमेशा यहां आने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने शहर की संस्कृति, खान-पान और ऐतिहासिक विरासत की भी जमकर तारीफ की। वहीं प्रीति जिंटा ने भी लखनऊ में मिले शानदार स्वागत के लिए अपने प्रशंसकों का आभार जताया।
बंटवारा को लेकर बढ़ा उत्साह, प्रमोशन ने पकड़ी रफ्तार
सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है, जिससे दर्शकों में फिल्म ‘बंटवारा’ को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। लखनऊ से शुरू हुआ फिल्म का प्रमोशनल अभियान अब देश के अन्य शहरों तक पहुंचेगा। फैंस को उम्मीद है कि दमदार कहानी और दोनों सितारों की लोकप्रिय जोड़ी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिला सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों ने फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज कर दी है, जिससे रिलीज से पहले ही ‘बंटवारा’ को जबरदस्त पब्लिसिटी मिल रही है।