August 30, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Weather Alert: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी

Weather Alert

Weather Alert

Weather Alert: देश के कई हिस्सो मे माॅनसुन सक्रिय बना हुआ है। भारता का मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, जम्मु-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई इलाको मे तेज बारिश और आंधी तक का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ स्थानों पर रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति  घंटे तक पहुंच सकती है। वही, कुछ राज्यो में ओलावृष्टि की संभावना जताई।5 

बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। 8 अगस्त को ओडिशा के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और तेज हवाओं के बीच खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

यूपी के कई जिलों में 75 KM तक की रफ्तार से आंधी

उत्तर प्रदेश में भी मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी और प्रयागराज में भारी बारिश के साथ आंधी की चेतावनी है। इन इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में 8 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार में येलो अलर्ट, दिल्ली में भी तेज बारिश का अनुमान

बिहार के जहानाबाद, सारण, सीवान, बक्सर, गया, पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर और लखीसराय में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं दिल्ली में शनिवार को मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है। राजधानी में हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 98 लोगों की मौत

पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। फिलहाल 13 जिलों में करीब 1.55 लाख लोग प्रभावित हैं। शिवसागर, गोलाघाट, नागांव, होजाई, सोनितपुर, धेमाजी, दरांग, बिस्वनाथ, कामरूप (एम), लखीमपुर, उदलगुरी, जोरहाट और चराइदेव जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ के पानी से 464 गांव प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग के बारिश पूर्वानुमान के बीच प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों को लेकर भी प्रशासन अलर्ट पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.