Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने आधी रात को मचाया हंगामा, फिर खुला एक्टिंग का राज
Bigg Boss 20
Bigg Boss 20 में हाई वोल्टेज ड्रामा लगातार जारी है। घरवालों के बीच तकरार, बहस और दोस्ती के बीच सिंगर काजी तौकीर भी अपनी मजेदार हरकतों से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। हालिया एपिसोड में अचानक काजी ने बिग बॉस से दवाइयां मांगीं, जिसके बाद घर में हलचल मच गई। उनकी हालत देखकर बिग बॉस ने बिना देर किए घर के अंदर डॉक्टर भेजा। हालांकि, बाद में जो सच सामने आया, उसने पूरे मामले को ही मजेदार बना दिया।
Bigg Boss 20 में आधी रात को काजी तौकीर ने किया हंगामा
Bigg Boss 20 के हालिया एपिसोड में काजी तौकीर आधी रात को जोर-जोर से चिल्लाते नजर आए। शुरुआत में उन्होंने कैमरे के सामने काफी आराम से कहा कि उन्हें दवा चाहिए। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी नाराजगी बढ़ती गई और वह बिग बॉस पर चिल्लाने लगे। काजी ने साफ तौर पर अपनी दवाइयां मांगीं और उनके इस अंदाज से घर के बाकी सदस्य भी परेशान नजर आए।
Bigg Boss 20 में बिग बॉस पर क्यों भड़के काजी?
Bigg Boss 20 के प्रोमो में काजी तौकीर का गुस्सा बढ़ता हुआ दिखाई दिया। वह बिग बॉस से कहते हैं कि उन्हें उनकी ही दवाइयां चाहिए। इतना ही नहीं, काजी ने बिग बॉस पर चिल्लाते हुए कहा, “आप बिग बॉस ही हो, भगवान नहीं हो।” इसके बाद उन्हें रूम में बुलाया गया। उनकी अचानक बिगड़ी हालत को देखते हुए डॉक्टर ने भी उनसे बातचीत की और पूछा कि आखिर उन्हें क्या हुआ है।
Bigg Boss 20 में खुला काजी तौकीर की एक्टिंग का राज
Bigg Boss 20 में काजी तौकीर के इस पूरे ड्रामे के पीछे की असली वजह तब सामने आई, जब वह स्टोर रूम में डॉक्टर के सामने पहुंचे। डॉक्टर के सवाल पर काजी मुस्कुराते हुए बोले कि वह सिर्फ एक्टिंग कर रहे थे। यानी आधी रात को उनका चिल्लाना और दवा मांगना किसी बीमारी की वजह से नहीं, बल्कि एक सीन क्रिएट करने के लिए था। उनकी इस हरकत से घरवाले भी परेशान हो गए।
Bigg Boss 20: नेटिजंस ने काजी की एक्टिंग को बताया ऑस्कर लेवल
Bigg Boss 20 में काजी तौकीर के इस ड्रामे को देखकर नेटिजंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उनकी एक्टिंग को “ऑस्कर लेवल एक्टिंग” तक बता रहे हैं। काजी पहले भी अपने मशहूर डायलॉग “आई एम अ रॉकस्टार बेबी” और मजेदार अंदाज से चर्चा में रहे हैं। अब आधी रात का यह ड्रामा भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
