September 12, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

UP Pratapgarh Rojgar Mela 2026: 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का मौका

UP Pratapgarh Rojgar Mela 2026

UP Pratapgarh Rojgar Mela 2026

UP Pratapgarh Rojgar Mela 2026 नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए रोजगार का अच्छा अवसर लेकर आया है। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 15 सितंबर को मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। UP Pratapgarh Rojgar Mela 2026 में देश की नामी कंपनियां 1,000 से ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेंगी। इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन से लेकर चयन प्रक्रिया तक पूरी प्रक्रिया निशुल्क रखी गई है। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से किया जा रहा है।

UP Pratapgarh Rojgar Mela 2026 में कौन कर सकता है आवेदन?

UP Pratapgarh Rojgar Mela 2026 में 10वीं पास से लेकर इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। खास बात यह है कि आवेदन के लिए किसी विशेष कार्य अनुभव की अनिवार्यता नहीं है। यानी पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी का अनुभव नहीं रखने वाले फ्रेशर उम्मीदवार भी इस रोजगार मेले में पहुंचकर संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 26 से 30 वर्ष तक निर्धारित है।

UP Pratapgarh Rojgar Mela 2026 में किन पदों पर भर्ती?

UP Pratapgarh Rojgar Mela 2026 में अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए कई पदों पर चयन किया जाएगा। इनमें प्रोडक्शन डिपार्टमेंट, ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर, आईटीआई डिप्लोमा और असिस्टेंट ऑपरेशन जैसे पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और वेतन भी अलग निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार अपनी शैक्षिक योग्यता और उम्र के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UP Pratapgarh Rojgar Mela 2026 में कितना मिलेगा वेतन?

UP Pratapgarh Rojgar Mela 2026 में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 15,000 से 20,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। प्रोडक्शन डिपार्टमेंट के लिए 17,500 रुपये, ट्रेनी के लिए 19,850 रुपये और मशीन ऑपरेटर के लिए 20,500 रुपये प्रति माह वेतन निर्धारित है। वहीं आईटीआई डिप्लोमा पद के लिए 15,000 रुपये और असिस्टेंट ऑपरेशन के लिए 17,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

UP Pratapgarh Rojgar Mela 2026 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

UP Pratapgarh Rojgar Mela 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को रोजगार संगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Signup/Login में Job Seeker विकल्प चुनना होगा। नए उम्मीदवार Sign Up पर क्लिक कर नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य जरूरी जानकारी भरें। इसके बाद शैक्षिक योग्यता, जिला और अन्य विवरण दर्ज करें। Job Fair District में Pratapgarh और संबंधित रोजगार मेले का विकल्प चुनकर योग्यता के अनुसार नौकरी का चयन करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें। रजिस्ट्रेशन के बाद निर्धारित तारीख पर जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.