Bigg Boss 20: रोहिद खान हुए घर से बेघर, काजी तौकीर को लेकर भी मचा बवाल
Bigg Boss 20
Bigg Boss 20 के दूसरे नॉमिनेशन में घर से पहला कंटेस्टेंट बाहर हो गया है। रविवार को हुए वीकेंड का वार में ऑस्ट्रिया के मॉडल रोहिद खान को सबसे कम वोट मिले, जिसके बाद उन्हें शो से एविक्ट कर दिया गया। इस हफ्ते आसिफ खान, स्काउट ओपी, यंग डीएसए और रोहिद खान के नाम नॉमिनेशन में थे। नॉमिनेशन प्रक्रिया पर चर्चा करने के चलते यंग डीएसए को छोड़कर बाकी सदस्यों पर सीधे बेघर होने का खतरा बना था। आखिरकार आसिफ, स्काउट और रोहिद में से रोहिद को घर छोड़ना पड़ा।
Bigg Boss 20 में आम्रपाली बनीं घर की ‘ठकुराइन’
Bigg Boss 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों के साथ एक फन टास्क भी कराया। इसमें कंटेस्टेंट्स से पूछा गया कि आम्रपाली और माही में से घर को सबसे अच्छे तरीके से कौन संभालता है। चार सदस्यों ने माही के पक्ष में वोट किया, जबकि बाकी घरवालों ने आम्रपाली को चुना। इस तरह आम्रपाली को घर की ‘ठकुराइन’ चुना गया। हालांकि, इस टास्क का उन्हें कोई खास फायदा नहीं मिला।
Bigg Boss 20 के सेट पर सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी
Bigg Boss 20 के सेट पर सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी भी पहुंचे। सोनाली ने सलमान खान से मुलाकात की और उनके लिए हलवा बनाकर भी लाईं। उन्होंने सलमान को हलवा खिलाया और अपने अपकमिंग शो के प्रमोशन को लेकर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने घरवालों से भी बातचीत की। वहीं शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की भी एंट्री हुई। सिद्धार्थ ने बताया कि उनकी मां की पसंदीदा कंटेस्टेंट कनिका हैं, जबकि तमन्ना ने काजी तौकीर को सपोर्ट किया।
Bigg Boss 20 में सलमान ने काजी तौकीर के प्रैंक का खोला राज
Bigg Boss 20 के दौरान शनिवार को सलमान खान ने सीने में दर्द होने का नाटक किया था। रविवार को उन्होंने बताया कि ऐसा काजी तौकीर को यह समझाने के लिए किया गया कि मेंटल हेल्थ को लेकर घरवालों के साथ प्रैंक करना गलत है। सलमान ने कहा कि काजी का ऐसा करना गलत था और सेट पर उनका किया गया प्रैंक भी गलत था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इससे किसी को शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। इस खुलासे के बाद कई घरवालों ने काजी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
Bigg Boss 20 में काजी और रीति तिवारी के बीच हुई बहस
Bigg Boss 20 में सलमान द्वारा काजी की पोल खोले जाने के बाद घर में माहौल गर्म हो गया। आसिफ खान, यंग डीएसए, रीति तिवारी और अरिश्फा समेत कई प्रतिभागियों ने काजी को खरी-खोटी सुनाई। काजी और रीति के बीच भी तीखी बहस हुई। रीति ने काजी से बात न करने की बात कही और उन्हें ‘फ्रॉड स्टार’ कहा। बाद में काजी ने कैमरे के सामने जनता से माफी मांगते हुए कहा कि अगर मेंटल हेल्थ को लेकर उनसे कुछ गलत हुआ है तो उन्हें शर्मिंदगी है और उनका इरादा सिर्फ मजाक करने का था।
