September 18, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

अंजलि अरोड़ा ने ट्रोलिंग पर दिया जवाब, बोलीं- मेरी पर्सनल लाइफ अलग रखकर देखें ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’

अंजलि अरोड़ा

अंजलि अरोड़ा

फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा माता सीता का किरदार निभा रही हैं। हालांकि, उनकी कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए और उन्हें ट्रोल भी किया गया। गुरुवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अंजलि अरोड़ा ने इस आलोचना पर खुलकर बात की और कहा कि दर्शकों को फिल्म देखने से पहले उनकी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया वाली पर्सनैलिटी को एक तरफ रखना चाहिए।

पब्लिक फिगर हैं, लोग जज कर सकते हैं

सीता का किरदार निभाने को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर अंजलि अरोड़ा ने कहा कि उन्हें इसका दुख नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वे पब्लिक फिगर हैं और उन्होंने लोगों को उन्हें जज करने का अधिकार दिया है। उनके मुताबिक, हर व्यक्ति को किसी को पसंद करने या न करने का अधिकार है। अंजलि ने यह भी कहा कि लोगों को इस वजह से ट्रोल करना कि वह पहले डांस करती थीं, सही आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि डांस करना उनका शौक है और उन्हें इस बात पर कोई शर्म नहीं है।

मेरी पर्सनल लाइफ को एक तरफ रखकर फिल्म देखें

अंजलि अरोड़ा ने कहा कि कलाकारों को जो भी किरदार मिलता है, वे उसे पूरी मेहनत और अपनी 100 प्रतिशत कोशिश के साथ निभाते हैं। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि फिल्म देखने के दौरान उनकी पर्सनल लाइफ और सोशल मीडिया पर दिखने वाली पर्सनैलिटी को अलग रखा जाए। अंजलि ने ट्रेलर का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या उसमें उन्हें देखकर ऐसा लगा कि वही अंजलि हैं, जिन्हें लोग सोशल मीडिया पर देखते हैं। उनका कहना था कि फिल्म को उसके काम के आधार पर देखा जाना चाहिए।

‘कच्चा बादाम’ से मिली पहचान, ‘लॉक अप’ में भी आईं नजर

अंजलि अरोड़ा को ‘कच्चा बादाम’ गाने पर बनाई गई डांस रील से काफी लोकप्रियता मिली थी। इसके बाद वह रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में नजर आईं और कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। अब अंजलि अरोड़ा अपने करियर में एक अलग भूमिका निभाते हुए ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में माता सीता का किरदार निभा रही हैं। इसी भूमिका को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी कास्टिंग की चर्चा भी हो रही है।

25 सितंबर को रिलीज होगी ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’

‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ रामायण पर आधारित एक माइथोलॉजिकल फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है। फिल्म में देव शर्मा भगवान राम, अंजलि अरोड़ा सीता, रजनीश दुग्गल रावण, शील वर्मा लक्ष्मण और निर्भय वाधवा हनुमान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब अंजलि अरोड़ा के सीता के किरदार को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया फिल्म रिलीज के बाद सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.