Rise and Fall 2: करण पटेल की वापसी से बदला गेम, कायरा अनु और राज ग्रोवर हुए बाहर
Rise and Fall 2
अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। शो के एपिसोड 21 में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब हलचल देखने को मिली। कायरा अनु और राज ग्रोवर शो से बाहर हो गए, जिसके बाद घर का माहौल बदल गया। कायरा के जाने से मनीष कश्यप और प्रियंका चाहर चौधरी भी भावुक नजर आए। दर्शकों को पसंद आने वाली इस तिकड़ी के टूटने के बाद अब बेसमेंट में नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, गौतम गुलाटी नए ग्रुप बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
राइज एंड फॉल 2 में करण पटेल की धमाकेदार वापसी
राइज एंड फॉल 2 के एपिसोड में सबसे बड़ा ट्विस्ट करण पटेल की वापसी रही। खराब सेहत के चलते वह कुछ दिन पहले शो से बाहर हो गए थे। मेडिकल टेस्ट कराने और फिट होने के बाद करण एक बार फिर गेम में लौट आए। उनकी वापसी के बाद यह फैसला रूलर्स पर छोड़ा गया कि उन्हें पेंटहाउस में जगह मिलेगी या बेसमेंट में। ऋषभ जायसवाल को छोड़कर बाकी सभी ने करण को पेंटहाउस में लाने का समर्थन किया। इसके बाद स्वरा भास्कर समेत कंटेस्टेंट्स ने उनका स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाई।
शहजाद पूनावाला और इरिना रुडाकोवा के बीच हुआ समझौता
राइज एंड फॉल 2 में शहजाद पूनावाला और इरिना रुडाकोवा के बीच चल रही लड़ाई भी चर्चा में रही। इरिना ने शहजाद पर राजनीतिक धमकी देने का आरोप लगाया था, जबकि शहजाद ने इन आरोपों से इनकार किया। इस विवाद के बीच शहजाद ने मेकर्स को शो छोड़ने की धमकी भी दी थी। हालांकि, करण पटेल की वापसी के बाद दोनों के बीच सुलह हो गई। इस घटनाक्रम से पेंटहाउस का माहौल बदलता नजर आया।
राइज एंड फॉल 2 में पेंटहाउस और बेसमेंट की टीमें बनीं
शो के दूसरे हाफ में मुकाबले को और दिलचस्प बनाने के लिए पेंटहाउस और बेसमेंट के कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग टीमों में बांटा गया। पेंटहाउस की पहली टीम में स्वरा भास्कर, सारा गुरपाल और शहजाद पूनावाला शामिल हैं, जबकि दूसरी टीम में करण पटेल, इरिना रुडाकोवा और ऋषभ जायसवाल हैं। वहीं, बेसमेंट की पहली टीम में गौतम गुलाटी, जसवंत और प्रियंका हैं। दूसरी टीम में काजल राघवानी, मनीष कश्यप और सोनम मलिक को रखा गया है।
रूलर्स ने चुनीं बेसमेंट की टीमें
राइज एंड फॉल 2 में टीमों का मुकाबला तब और दिलचस्प हो गया, जब रूलर्स को रेड रूम में बुलाकर बेसमेंट की टीमों को चुनने का मौका दिया गया। इस दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच बहस भी हुई। स्वरा भास्कर, सारा गुरपाल और शहजाद पूनावाला की टीम ने काजल राघवानी, मनीष कश्यप और सोनम मलिक को चुना। वहीं, करण पटेल, इरिना रुडाकोवा और ऋषभ जायसवाल की टीम में गौतम गुलाटी, जसवंत और प्रियंका शामिल हुए। अब इन नए समीकरणों के बाद राइज एंड फॉल 2 का गेम किस दिशा में जाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
