August 28, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

हरियाणवी मॉडल सिम्मी हत्याकांड: प्रेम प्रसंग में सुनील ने रची साजिश, की निर्मम हत्या

हरियाणवी मॉडल सिम्मी हत्याकांड: हरियाणा की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस शीतल चौधरी उर्फ सिम्मी की निर्मम हत्या के मामले ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सिम्मी के प्रेमी सुनील ने एक सप्ताह पहले ही इस हत्या की साजिश रच ली थी। सुनील ने पहले सिम्मी को कार में घुमाया, फिर झगड़े के दौरान चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।

पहले से रची थी साजिश

सुनील और सिम्मी के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध थे। सुनील पानीपत के एक मॉल में सिम्मी से मिला था, जहां वह काम करती थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता उनके परिवार वालों को भी पता चल गया। हालांकि, समय के साथ इस रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा और झगड़े आम हो गए।

यह भी पढ़ें : ओडिशा गैंगरेप केस: गोपालपुर बीच पर 10 दरिंदों ने मिलकर किया कॉलेज छात्रा का बलात्कार

वारदात की रात

पुलिस के अनुसार, शनिवार को सुनील ने सिम्मी को अहर गांव में छोड़ा और इसराना चला गया। रात करीब 9 बजे वह लौटकर उसे गोशाला से कार में बैठाकर पानीपत की ओर ले गया। मतलौडा के पास दोनों ने शराब पी। इसी दौरान सिम्मी के मोबाइल पर किसी युवक की कॉल आई, जिससे सुनील आग बबूला हो गया। उसने पहले से रखे चाकू से सिम्मी की छाती और गर्दन पर वार कर दिया।

शव को नहर में फेंका

हत्या के बाद सुनील करीब एक घंटे तक सिम्मी को अधमरी हालत में कार में लिए घूमता रहा। फिर रात लगभग डेढ़ बजे उसने कार के शीशे नीचे किए और वाहन को नहर में उतार दिया। इसके बाद वह खुद नहर में उतरा और सिम्मी के शव को बहा दिया।

अहम सबूत बरामद

पुलिस ने सुनील की कार से सिम्मी का मोबाइल, खून से सने कपड़े, दो गिलास और सीट कवर बरामद किए हैं। इसके अलावा नहर के पास से सिम्मी की सैंडिल और कुछ कपड़े भी मिले हैं। अब पुलिस सुनील को घटनास्थल ले जाकर और सबूतों की बरामदगी की प्रक्रिया कर रही है।

गिरफ्तारी और कबूलनामा

रविवार देर रात सिम्मी का शव सोनीपत के खरखौदा इलाके की नहर से मिला। इससे कुछ घंटे पहले ही सुनील पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल हुआ था, जहां उसकी गतिविधियों पर संदेह होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड में है और बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.