September 3, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Bigg Boss 19: डबल एविक्शन के बाद सामने आए टॉप 6 कंटेस्टेंट

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो बिग बॉस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बिग बॉस 19 के घर में 29 नवंबर को डबल एविक्शन हुआ है। जिसके बाद शो को अपने टॉप फाइनलिस्ट तो मिल गए लेकिन साथ ही साथ खेल का पूरा समिकरण बदल गया है। जैसे जैसे शो अपने फिनाले के करीब बढ़ते जा रहा है। वैेसे वैसे खेल और भी ज्यादा रोमांचक और पेंचिदा होता जा रहा है। तो आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। और साथ ही जानेंगे के सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में आखिर क्या कुछ चल रहा है। इसके अलावा जानेंगे कि किस कंटेस्टेंट का सफर खत्महो गया। तो लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Bigg Boss 19: जाने कौन बने बिग बॉस 19 के टॉप 6 फाइनलिस्ट

Bigg Boss 19 में 29 नवंबर को हुए double eviction ने गेम का पूरा समीकरण बदल दिया है। साथ ही इस वीकेंड के वार में अशनूर कौर और शहबाज़ बदेशाह को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया, जिसके बाद शो को मिले अपने टॉप 6 फाइनलिस्ट। वहीं बात अगर शो के फाइनलिस्ट की करें तो, बिग बॉस 19 के टॉप 6 फाइनलिस्ट है गौरव खन्ना, फरहान भट्ट, तान्या मित्तल, प्रनीत मोरे, अमाल मलिक और मालती चहर। इसके अलावा बात अगर शो के कंटेस्टेंट की करें तो फिलहाल फरहाना भट्ट काफी सुर्खियों मे है। आइए जानते है आखिर किस वजह से फरहाना भट्ट ट्रेंड पर चल रही है।

फरहाना भट्ट को पसंद कर रही है पब्लिक, ये है कारण

जानकारी के लिए बता दे कि शो की पॉवर कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट Bigg Boss 19 के पूरे शो के दौरान लोगो के बीच चर्चा का विषय बनी रही है। फिर चाहे कुनिका के साथ हुआ झगड़ा हो या फिर अमाल के साथ हुई लड़ाई। मगर इसके बाद भी लोग फरहाना भट्ट को काभी पसंद कर रहे है। बात अगर फरहाना भट्ट के फैन्स की करें तो बिग बॉस 19 और फरहाना भट्ट के फैन्स का कहना है कि फले ही शो के दौरान फरहान भट्ट ता स्वभाव चाहे कुछ भी हो, मगर पूरे शो के दौरान फरहाना ने अपना रीयल साइड दर्शकों के सामने दिखाया है। यही कारण है कि लोग फरहाना को पसंद करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.