August 22, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

बुरे फंसे Pappu Yadav, संसद में भगवा पहनकर किया नुक्कड़ नाटक, स्पीकर ओम बिरला की नाराजगी के बाद FIR दर्ज

Pappu Yadav

Pappu Yadav

Pappu Yadav: संसद परिसर में राम मंदिर के चंदा चोरी के मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद सांसद पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में पप्पू यादव पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और धार्मिक प्रतीकों के अपमान का आरोप लगाया गया है।

Pappu Yadav: संसद परिसर में कथित राम मंदिर के चंदा चोरी के मामले को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी के जहांगीरपुरी थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान Pappu Yadav  ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई।

संसद में भगवा पहनकर नुक्कड़ नाटक कर बुरे फंसे पप्पू यादव, स्पीकर ओम बिरला  की नाराजगी के बाद FIR दर्ज - pappu yadav faces fir over ram mandir protest  in delhi

धार्मिक प्रतीकों का अपमान

यह शिकायत सूर्य मैथिल ने दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि संसद परिसर के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव ने धार्मिक प्रतीकों का अपमान किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान भगवान रामलला की तस्वीर को पैरों के नीचे रखा गया, जिससे सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुईं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस प्रदर्शन को राहुल गांधी, डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद समेत INDI गठबंधन के कई सांसदों का समर्थन प्राप्त था।

संसद परिसर में नुक्कड़ नाटक के जरिए विरोध

शुक्रवार को संसद परिसर में विपक्षी सांसदों के द्वारा राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले को लेकर विरोध किया गया। इस दौरान ‘चंदा चोर गद्दी छोड़… जवाब तुमको देना होगा’ और ‘अमित शाह तुम सदन में आओ’ जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन के बाद Pappu Yadav भगवा वस्त्र पहनकर मंदिर के पुजारी की भूमिका में नजर आए। उनके हाथों में भगवान राम की तस्वीर थी और उन्होंने दान संग्र का प्रतीकात्मक दृश्य प्रस्तुत किया।

Read More: https://abstarnews.com/eknath-shinde-bayan-maharashtra-politics/

जेब में रखे दान के पैसे

प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसद श्रद्धालुओं की भूमिका में नजर आए और दान पात्र में पैसे डालते दिखे। वहीं, पुजारी की भूमिका निभा रहे Pappu Yadav प्रतीकात्मक तौर पर उसी रकम को अपनी जेब में रखते नजर आए। इसके बाद श्रद्धालु की भूमिका निभा रहे समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने इस कथित ‘अनियमितता’ पर आपत्ति जताई। पूरा प्रदर्शन नुक्कड़ नाटक की शैली में किया गया, जिसमें राम मंदिर चंदे से जुड़े कथित गबन के आरोपों को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया गया।

संसद में ऐसे प्रदर्शन पर सख्ती

सूत्रों के मुताबिक, संसद परिसर में इस तरह के वेशभूषा आधारित और ऐसे नाटकीय प्रदर्शनों पर लोकसभा सचिवालय ने कड़ा रुख अपनाया है। सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि संसद परिसर में इस प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। बताया जा रहा है कि लोकसभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश बिरला ने भी पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताई है और मौजूदा दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करने की तैयारी की जा रही है।

गिरिराज सिंह का हमला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष के प्रदर्शन की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह की हरकतों से सनातन धर्म को बदनाम करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी वोट बैंक की राजनीति के लिए सनातन का अपमान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सनातन समाज इसका जवाब देगा और इस तरह के कृत्य को कभी नहीं माफ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.