Batwara 1947 vs Awarapan 2 Box Office Collection: मंडे टेस्ट में कौन रहा आगे?
Batwara 1947 vs Awarapan 2 Box Office Collection: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की रफ्तार में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। रिलीज के पहले दिन से ही ‘आवारापन 2’ कमाई के मामले में आगे चल रही है। अब पहले सोमवार यानी मंडे टेस्ट के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जहां इमरान हाशमी की फिल्म ने एक बार फिर बाजी मार ली। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे। स्वतंत्रता दिवस पर दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 13.50 करोड़ रुपये हुई, जबकि रविवार को तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई और इसने करीब 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही चार दिनों में ‘बंटवारा 1947’ का इंडिया नेट कलेक्शन 28.50 करोड़ रुपये हो गया है।
‘Awarapan 2 ‘ की रफ्तार बरकरार, मंडे टेस्ट में 9.25 करोड़ का कलेक्शन
वहीं, ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। दूसरे दिन स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म ने 33.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि रविवार को तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार को वीकडे शुरू होने के बावजूद फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह चार दिनों में ‘आवारापन 2’ का इंडिया नेट कलेक्शन बढ़कर 91 करोड़ रुपये पहुंच गया है। यानी सिर्फ चार दिनों में फिल्म ने 90 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब इसकी नजर 100 करोड़ क्लब पर है। मंडे कलेक्शन की तुलना करें तो ‘आवारापन 2’ ने ‘बंटवारा 1947’ से करीब 4.6 गुना ज्यादा कमाई की।
बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का दबदबा, 100 करोड़ क्लब पर नजर
इस बॉक्स ऑफिस मुकाबले में फिलहाल ‘Awarapan 2 ‘ साफ तौर पर आगे नजर आ रही है। चार दिनों में दोनों फिल्मों के कलेक्शन में 62.50 करोड़ रुपये का बड़ा अंतर है। दूसरी तरफ हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है। फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन सोमवार को करीब 2 करोड़ रुपये कमाए और इसका इंडिया नेट कलेक्शन 469.05 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि ‘आवारापन 2’ कितनी जल्दी 100 करोड़ क्लब में एंट्री करती है और क्या ‘बंटवारा 1947’ अपनी कमाई की रफ्तार बढ़ाकर इस बड़े अंतर को कम कर पाती है।
