August 22, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Bihar Vidhan Sabha में शपथ समारोह में हुए ऐसे कारनामे

Bihar Vidhan Sabha

Bihar Vidhan Sabha

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद विधानसभा सत्र के पहले दिन विधायकों ने शपथ लिया। लेकिन इसी शपथ समारोह के बाद बिहार कि पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी बिहार की उपाध्यक्ष रेणु देवी विशेष चर्चा का विषय बन गई। बेतिया से विधायक रेणु देवी ने जब पथ लिया तो सबका ध्यान उन्ही के तरफ टिका रह गया। बता दे कि शपथ पत्र को पढ़ने में रेणु देवी कई बार अटकी और इतना ही नहीं उनके अलावा नवादा से विधायक विभा देवी को तो किसी दूसरे से मदद मांगने की जरूरत भी पड़ गई. तो आइए जानते है क्या है पूरी खबर। अधिक जानकारी के लिए खबर को अंत तक पढ़ना ना भूले।

Bihar Vidhan Sabha: पूर्व उपमुख्यमंत्री से भी हुई गड़बड़

जानकारी के लिए बता दे कि बिहार विधानसभा चुनाव जीत कर आए विधायक ने हाल ही में विधानसभ सत्र के पहले दिन शपथ लिया। इस दौरान कई विधायक घबराए हुए नज़र आए साथ ही शपथ पत्र पढ़ने में गलती भी करते नज़र आए। बाहुबली राजबल्लभ की पत्नी और नवादा विधायक विभा देवी सही से शपथ नहीं ले पाईं। पास में बैठीं मनोरमा देवी ने उन्हें शपथ पत्र पढ़ने में मदद की। विभा देवी ने मनोरमा देवी से कहा, छुटकी पढ़ ना, बता ना। इस दौरान आसपास बैठे विधायक पीछे मुड़कर देखते रहे।

जाने अन्स विधायकों ने कैसे ली शपथ

इसके अलावा बात अगर Bihar Vidhan Sabha के अन्य विधायकों की करें तो, नवादा जिले के वारसलीगंज से बाहुबली अशोक महतो की पत्नी एंव राजद सासंद अनिता कुमारी ने जब शपथ पढ़ा तो प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण को टोका पड़ गया। बता दे कि अनिता कुमारी ने शपथ पत्र से अलग शपथ पत्र पढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद प्रोटेम स्पीकर ने उन्हें रोका। वहीं इसके बाद उन्होंने सही शपथ पत्र पढ़ा। आपको बता दे कि वह पहली बार सदन पहुंचीं हैं। इसी के साथ कृष्णनंदन पासवान ने ईश्वर एवं सत्य निष्ठा दोनों की शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर ने टोका। उन्होंने कहा कि एक विकल्प चुनना होगा। इसके उपरांत पासवान ने सुधार करके शपथ पढ़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.