AI Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया नव AI इम्पैक्ट समिट 2026 अब राजनीतिक विवाद का केंद्र बन गया है। इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। पुलिस का कहना है कि यह प्रदर्शन गैर-कानूनी था और इसमें देश विरोधी नारे लगाए गए। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम में बाधा डाली और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई भी की। दिल्ली की अदालत ने उदय भानु चिब को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा और जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।
AI Summit 2026: BJP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीधे तौर पर राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया। भाटिया का कहना है कि राहुल गांधी ने देश को शर्मिंदा करने के लिए यह साज़िश रची। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के नेता देश की “सबसे कमज़ोर कड़ी” बन गए हैं और उन्हें संविधान की जानकारी तक नहीं है। BJP का यह बयान राजनीतिक गलियारों में अब बड़ी चर्चा का विषय बन गया है।
राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ता तनाव
जानकारी के लिए बता दे AI Summit 2026 से शुरू हुआ यह विवाद अब राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में खड़ा हो गया है। सवाल यह उठता है कि क्या यह केवल एक राजनीतिक प्रदर्शन था या फिर इसके पीछे कोई बड़ी रणनीति थी। देशभर में इस मामले पर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है और सभी की निगाहें जांच के नतीजों पर लगी हैं। राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि यह विवाद आगामी चुनावी माहौल पर भी असर डाल सकता है।

संबंधित पोस्ट
Bihar में स्कूल और मंदिरों के पास मांस-मछली बिक्री पर रोक, सरकार का बड़ा फैसला
PM Modi ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो का किया उद्घाटन! कांग्रेस पर साधा निशाना
UP अखाड़ा से विधानसभा तक, यूपी में संत और सियासत की टकराहट