August 27, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Delhi: रेखा गुप्ता के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में लगे देश विरोधी नारे

Delhi

Delhi

Delhi: राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायू प्रदूषण (Air Pollution) के चलते विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। रेखा गुप्ता के खिलाफ कुछ लोगो ने बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से इस्तीफे की भी मांग की। जिसके बाद पुलिस ने भी उचित कार्रवाई की। इतना ही नही देखते ही देखते ये सरकार विरोधी प्रदर्शन राष्ट्र विरोधी प्रदर्शन में बदल गया। साथ ही प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। आईए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।

Delhi: जाने क्या है राजधानी में वायू गुणवत्ता का हाल

जानकारी के लिए बता दे कि ठंड के शुरू होते ही राजधानी दिल्ली हर बार की तरह इस बार भी गैस चेंबर में बदल गई है। वही बात अगर वायू गुणवत्ता की करे तो, राजधानी दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स 340 के पार है। राजधानी दिल्ली में बढ़ते Air Pollution के चलते लोगो का दम घुटना भी शुरु हो गया है। इतना ही नही सांस संबंधित मरीजो के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में लोगो का विरोध लाजमी है। इसी सिलसिले में आज राजधानी Delhi में कुछ लोगो ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। लेकिन स्थिति तब बिगड़ गई, जब प्रदर्शनकारीयों ने छत्तीसगढ़ के एक माओवादी के समर्थन में नारे लगाए।

इस माओवादी कमांडर के सपोर्ट में लगे नारे

जानकारी के लिए बता दे कि रेखा गुप्ता के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान माओवादी कमांडर मदवी हिड़मा के समर्थन में नारे लगाए। जानकारी के लिए बता दे कि इस कंमाडर पर अब तक 260 से अधिक सुरक्षा बलों की मौत का आरोप है। वहीं बात अगर प्रदर्शनकारीयों की करे तो, वो यहीं नहीं रुके। Delhi में विरोध प्रदर्शन के दौरान लगभग 3-4 पुलिसकर्मीयों पर मिर्ची वाला स्प्रे किया गया। जिसके बाद हालात और बिगड़ गए। पुलिसकर्मीयों ने 5-6 लोगो को गिरफ्तार भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.