Delhi High Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। खुफिया इनपुट्स के मुताबिक पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन Lashkar-e-Taiba दिल्ली के भीड़भाड़ वाले धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को निशाना बना सकता है। सूत्रों का कहना है कि आतंकवादी आईईडी (IED) के जरिए हमला करने की योजना बना रहे हैं। इस इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने राजधानी में व्यापक निगरानी अभियान शुरू कर दिया है।
Delhi High Alert: इन जगहों पर है सबसे ज्यादा खतरा
सबसे ज्यादा खतरा Red Fort और Chandni Chowk के आसपास के इलाकों को बताया गया है। चांदनी चौक केवल एक ऐतिहासिक बाजार नहीं बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक धड़कन है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग खरीदारी, दर्शन और पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। वहीं लाल किला भारत की आज़ादी और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है, जहां हर 15 अगस्त को प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं। ऐसे में इन स्थलों पर किसी भी तरह की आतंकी साज़िश न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मानी जा रही है।
जाने क्या कह रहे सुरक्षा एजेंसियां
स्थिति को देखते हुए इलाके में CCTV मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई है, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते तैनात कर दिए गए हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और सुरक्षा जांच को सख्त किया गया है। Delhi High Alert पर सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। राजधानी फिलहाल सतर्क है और नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

संबंधित पोस्ट
PM Modi ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो का किया उद्घाटन! कांग्रेस पर साधा निशाना
UP अखाड़ा से विधानसभा तक, यूपी में संत और सियासत की टकराहट
Epstein Files में फंसे किंग चार्ल्स के भाई प्रिंस एंड्रयू गिरफ्तार