August 22, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Donald Trump: भारत को फिर मिली डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ वाली धमकी!

Donald Trump

Donald Trump

Donald Trump: आज की बड़ी खबर अमेरिका और भारत के बीच ऊर्जा और व्यापार को लेकर उठी नई खटास से जुड़ी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक बार फिर चेतावनी दी है। रूस से तेल खरीदने के विवाद पर अमेरिका ने साफ साफ भारत को खुली धमकी दी है। जिसके बाद एक और नया विवाद शुरु हो गया है। ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी के लिए भी ए बड़ी बात कही है। आइए एक नज़र डालते है इस पूरी खबर पर। तो पूरी और अधिक जानकारी के लिए हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Donald Trump ने रूस से तेल खरीद के मामले पर फिर दी धमकी

ट्रंप ने कहा कि अगर भारत रूस से तेल की खरीद जारी रखता है तो अमेरिका नए टैरिफ बढ़ा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी नाराजगी का पता था। ट्रंप ने कहा, “PM मोदी एक बहुत अच्छे आदमी हैं। वे जानते थे कि मैं खुश नहीं था। उन्हें मुझे खुश रखना जरूरी था।” यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब वैश्विक तेल बाजार और राजनीति पर अमेरिका का दबाव बढ़ा है। हाल ही में अमेरिका ने वेनेजुएला पर कार्रवाई की है, और वेनेजुएला के पास 303 अरब बैरल से अधिक की दुनिया की सबसे बड़ी तेल भंडार मौजूद है। लेकिन अमेरिकी प्रतिबंध और निवेश की कमी के कारण उत्पादन घटकर सिर्फ 1 मिलियन बैरल प्रति दिन रह गया है।

हाल ही में हुई थी मोदी ट्रंप की बातचीत

भारत ने बार-बार स्पष्ट किया है कि रूस से तेल की खरीद घरेलू ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरूरी है। इसके बावजूद अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump की ओर से यह दबाव बढ़ता जा रहा है। ट्रंप और मोदी के बीच हाल ही में टेलीफोन पर बातचीत भी हुई थी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर जोर दिया, लेकिन अमेरिका ने भारत पर टैरिफ बढ़ाने की भी धमकी दी थी। इसके पीछे अमेरिकी किसानों की शिकायत थी कि भारत और अन्य देशों से आयात से उनका बाज़ार प्रभावित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.