February 15, 2026
India AI Impact Summit 2026

India AI Impact Summit 2026

India AI Impact Summit 2026: UN प्रमुख ने भारत को बताया मेजबानी के लिए उपयुक्त स्थान

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत को एक अत्यंत सफल उभरती अर्थव्यवस्था बताते हुए आगामी India AI Impact Summit 2026 के आयोजन के लिए सबसे उपयुक्त स्थान करार दिया। गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का लाभ सिर्फ विकसित देशों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि वैश्विक दक्षिण के देशों को भी इससे समान लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी जोर दिया कि भारत वैश्विक मामलों में तेजी से प्रभावशाली भूमिका निभा रहा है और यही वजह है कि एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए भारत को चुना गया।

India AI Impact Summit 2026: जाने कब होगा आयोजन

16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाला यह उच्च स्तरीय AI Impact Summit 2026 पहली बार ग्लोबल साउथ (वैश्विक दक्षिण) में हो रहा है। सम्मेलन तीन मार्गदर्शक सिद्धांतों लोग, ग्रह और प्रगति पर आधारित होगा। गुटेरेस ने कहा कि यह पूरी तरह अस्वीकार्य होगा कि एआई केवल कुछ विकसित देशों या दो महाशक्तियों (अमेरिका और चीन) के लिए सीमित रह जाए। उनका मानना है कि एआई को मानव जाति के लाभ के लिए एक सार्वभौमिक उपकरण बनाया जाना चाहिए।

जाने कौन कौन होंगे शामिल

आपको बता दे कि India AI Impact Summit 2026 सम्मेलन में दुनिया भर के नेता और टेक दिग्गज शामिल होंगे। इसमें 20 राष्ट्र प्रमुख और 45 देशों के मंत्री स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। प्रमुख नेताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा शामिल हैं। वहीं टेक इंडस्ट्री से सुंदर पिचाई (गूगल), शांतनु नारायण (एडोब) और डारियो अमोदेई (एंथ्रोपिक) भी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। भारत की यह पहल एआई के वैश्विक उपयोग और तकनीकी नेतृत्व में देश की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।

Share