India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राजनीति गरम हो गई है। AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। ओवैसी ने अमेरिका द्वारा रूस से तेल खरीदने पर भारत के आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना है कि “अमेरिका कौन होता है भारत को आदेश देने वाला? क्या हमने आज़ादी इसलिए पाई थी?” ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछा कि क्या हम अपनी संप्रभुता गिरवी रख रहे हैं और तेल खरीद को लेकर अपनी रणनीति पर चुप्पी साधे हैं।
India-US Trade Deal: अमेरिका के दबाव और भारत की ऊर्जा नीति
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने दावा किया कि भारत ने रूस से तेल खरीद बंद कर अमेरिका और वेनेजुएला से तेल लेने की प्रतिबद्धता जताई है। ओवैसी ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अमेरिका की आर्थिक मजबूरी के कारण भारत अपने मित्र देश रूस की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदने को मजबूर हो रहा है। उन्होंने यूरोपीय यूनियन के साथ संभावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स पर भी चिंता जताई और कहा कि टैरिफ घटाने से भारत की PLI स्कीम और घरेलू उद्योग को नुकसान हो सकता है।
भारत के लिए आर्थिक और रणनीतिक चुनौती
आपको बता दे कि India-US Trade Deal भारत के लिए बड़ा दांव है। एक तरफ ऊर्जा सुरक्षा और घरेलू उद्योग की रक्षा, दूसरी तरफ अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदारी। ओवैसी का सवाल है कि क्या भारत वैश्विक दबाव के सामने अपनी आर्थिक स्वायत्तता को खतरे में डाल रहा है। यह केवल एक ट्रेड डील नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक और रणनीतिक स्वतंत्रता की परीक्षा है।

संबंधित पोस्ट
Arvind Kejriwal: शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल बरी, बोले ‘मैं करप्ट नही….’
AI Summit 2026 विवाद पर BJP का राहुल गांधी पर बड़ा आरोप, उदय भानु चिब गिरफ्तार
Bihar में स्कूल और मंदिरों के पास मांस-मछली बिक्री पर रोक, सरकार का बड़ा फैसला