आज जब दुनिया टेक्नोलॉजी के दिग्गजों की बात करती है, तो आमतौर पर Google के CEO सुंदर पिचाई और Microsoft के CEO सत्या नडेला का नाम सबसे पहले लिया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक भारतीय मूल की महिला ऐसी भी हैं, जिनकी कुल संपत्ति इन दोनों टेक दिग्गजों से कहीं ज्यादा है।हम बात कर रहे हैं जैश्री उल्लाल की जो Arista Networks की President और CEO हैं और आज दुनिया की सबसे अमीर Indian-origin self-made woman बन चुकी हैं।
कौन हैं जैश्री उल्लाल?
जैश्री उल्लाल (Jayshree Ullal) का जन्म लंदन में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुई। उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित Jesus and Mary Convent School से अपनी शुरुआती पढ़ाई की।बचपन से ही पढ़ाई में तेज़ और तकनीक में रुचि रखने वाली जैश्री आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं, जहाँ उन्होंने टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट की गहरी समझ हासिल की।यही वह दौर था, जिसने उनके करियर की दिशा तय की और उन्हें दुनिया की सबसे सफल टेक लीडर्स में शामिल कर दिया।
Arista Networks: 50 कर्मचारियों से 3.4 लाख करोड़ की कंपनी तक का सफर
साल 2008 में जैश्री उल्लाल ने Arista Networks जॉइन किया। उस समय कंपनी की हालत बेहद साधारण थी सिर्फ 50 कर्मचारी कोई कमाई नहीं और भविष्य को लेकर अनिश्चितता लेकिन जैश्री की लीडरशिप, स्ट्रैटेजिक सोच और टेक्नोलॉजी की समझ ने तस्वीर बदल दी। उनकी अगुवाई में Arista ने डेटा सेंटर नेटवर्किंग के क्षेत्र में बड़ा नाम बनाया।साल 2014 में Arista Networks का IPO आया और इसके बाद कंपनी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2020 तक Arista की सालाना कमाई 2.3 बिलियन डॉलर तक पहुँच गई और आज कंपनी की मार्केट वैल्यू करीब 3.4 लाख करोड़ रुपये है।
Snowflake बोर्ड में एंट्री और ग्लोबल पहचान
जैश्री उल्लाल की काबिलियत का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2020 में उन्हें Snowflake जैसी बड़ी क्लाउड टेक्नोलॉजी कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया गया।यह उपलब्धि उन्हें न सिर्फ एक सफल CEO, बल्कि एक ग्लोबल टेक विज़नरी के रूप में स्थापित करती है।
भारत से जुड़ाव और महिलाओं के लिए प्रेरणा
भले ही जैश्री उल्लाल अमेरिका में रहती हों, लेकिन उनका भारत से जुड़ाव आज भी मजबूत है।वह अक्सर भारतीय टैलेंट, स्टार्टअप इकोसिस्टम और महिलाओं की भागीदारी को लेकर सकारात्मक बातें करती रही हैं।आज जैश्री उल्लाल उन लाखों महिलाओं और युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणा हैं, जो टेक्नोलॉजी और कॉरपोरेट दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

संबंधित पोस्ट
Jharkhand: हाईकोर्ट में वकील और जज के बीच विवाद, अवमानना का नोटिस जारी
‘Board of Peace’: शहबाज शरीफ ने ट्रंप से बढ़ाई नजदीकियां, दुनिया भर में चर्चा का विषय
India: दुनिया की अगली सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति?