भारत के वीर जवानों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर में दिखाई गई अदम्य बहादुरी और रणनीतिक सफलता को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तर प्रदेश के एटा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में भाजपा विधायक, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों देशभक्त नागरिक शामिल हुए।
कहां से शुरू हुई यात्रा?
इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत डीजीएमएस मैदान से की गई, जिसका नेतृत्व एलबी सिंह और कुंभनाथ सिंह ने किया। यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा थामे, गगनभेदी नारों के साथ भारत की सेना को सलामी दी
हर रास्ते पर पुष्पवर्षा, हर दिल में गर्व
जैसे ही तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुज़री, स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर देशभक्ति का स्वागत किया। व्यापारियों ने दुकानों पर तिरंगा लहराया, बच्चों ने हाथों में झंडे लिए ‘जय हिन्द’ के नारे लगाए।
यह भी पढ़ें : आरजे महवश और युजवेंद्र चहल के रिश्ते को लेकर नई चर्चाएं
एलबी सिंह ने क्या कहा?
ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत अब सिर्फ़ सहता नहीं, जवाब भी देता है।यह यात्रा उनके सम्मान और बलिदान को नमन करने का एक छोटा प्रयास है।अब हर घर में तिरंगा, और हर दिल में देशभक्ति यही हमारा संकल्प है।
इनकी भागीदारी से बना आयोजन ऐतिहासिक
इस आयोजन को सफल बनाने में इन जमीनी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही विकास साव, कुणाल सिंह, सोनू सिंह, मिथुन यादव विवेक गुप्ता, गुड्डू पासवान, मिथिलेश पासवान, रंजीत उर्फ बिल्लू सूरज साहू, अशोक गुप्ता, शैंकी राज, राहुल सिंह मनोज पांडे, नीरज यादव, बॉबी पांडे, बबलू ठाकुर, और अन्य सहयोगी
सेना के सम्मान में एकजुट हुआ एटा
तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं था यह देशभक्ति की लहर, जन-मन का उत्साह और सेना के प्रति गहरी कृतज्ञता की अभिव्यक्ति थी। जब नागरिक नेता और युवा एक मंच पर आकर तिरंगे को सलाम करते हैं तो यह साफ़ होता है कि भारत सिर्फ़ सीमाओं से नहीं, संवेदनाओं से भी जुड़ा देश है।

संबंधित पोस्ट
Law College में फर्स्ट ईयर छात्र ने की फायरिंग! जाने पूरी खबर
Jharkhand: हाईकोर्ट में वकील और जज के बीच विवाद, अवमानना का नोटिस जारी
‘Board of Peace’: शहबाज शरीफ ने ट्रंप से बढ़ाई नजदीकियां, दुनिया भर में चर्चा का विषय