Owaisi: इस बार राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए है असदुद्दीन ओवैसी। और वजह है उनके द्वारा दिया गया एक बयान। आपको बता दे कि ओवैसी के बुर्के वाले बयान के बाद अब सियासत एक बार फिर गरमा रही है। और अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उन तमाम आरोपों पर खुलकर जवाब दिया है, जो सालों से उनके पीछे लगाए जाते रहे हैं। महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव हाल ही में सफल हुआ है। और महाराष्ट्र के 125 वार्ड AIMIM के खाते में है। ये आंकड़ा NCP (शरद पवार) और MNS दोनों को मिलाकर भी AIMIM से आधे है। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक और पूरी जानकारी के लिए खबर को अंत तक जरूर पढ़े।
Owaisi: सवालों पर ओवैसी का ये जवाब..
आपको बता दे कि इन तमाम आरोपो के बाद अब ओवैसी के सामने कई सवाल खड़े कर दिए है। और अब इन आरोपो पर ओवैसी साफ कहते हैं “लोग आज़ाद हैं, वोट किसे देना है ये उनका फ़ैसला है।” और इतना ही नही उनका दावा है BJP से लड़ने के लिए बाकियों के पास कोई ठोस प्लान नहीं। “एक तरफ़ BJP से लड़ने की बात, दूसरी तरफ़ समझौते, ये नहीं चलेगा!” और यहीं से शुरू होता है असली टकराव। ओवैसी कहते हैं ‘देश में मुस्लिम नेतृत्व का भयानक वैक्यूम है। लोकसभा में मुसलमान सिर्फ़ 4%। तो सवाल ये है कि क्या ये लोकतंत्र की नाकामी नहीं? ‘सेक्युलर पार्टियों’ पर सीधा हमला और कहा “आप हमें वोटर बनाकर रखना चाहते हैं।
महगठबंधन से दूरी पर ओवैसी ने कही ये बड़ी बात
इतना ही नहीं, ओवैसी ने महागठबंधन के साथ दूरी पर भी एक बड़ा बयान दिया है। आपको बता दे कि ओवैसी ने महागठबंधन से दूरी पर भी सीधा जवाब देते हुए कहा कि “मैंने बिहार में गठबंधन के लिए चिट्ठी लिखी, इन्होंने मना किया। अब चुनाव तो लड़ेंगे ही!” अब आते है ओवैसी के उस बयान पर जिसने बहस को आग लगा दी, और वो बयान है “मैं चाहता हूँ, भारत की प्रधानमंत्री बुर्का पहनने वाली महिला हो।” ओवैसी कहते हैं “इसमें गलत क्या है? ये भारत की ताक़त दिखाएगा!”

संबंधित पोस्ट
India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ओवैसी का हमला
India-US Trade Deal पर राहुल गाँधी का मोदी पर पलटवार
‘Board of Peace’: शहबाज शरीफ ने ट्रंप से बढ़ाई नजदीकियां, दुनिया भर में चर्चा का विषय