Epstein Files: ब्रिटेन में जेफरी एपस्टीन मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। थेम्स वैली पुलिस ने किंग चार्ल्स के छोटे भाई, ड्यूक ऑफ यॉर्क प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को सार्वजनिक पद पर कदाचार के संदेह में गिरफ्तार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने एपस्टीन के साथ उनके संबंधों और गोपनीय दस्तावेजों को सौंपने के आरोपों की जांच के तहत पूर्वी इंग्लैंड के सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित वुड फार्म पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन आधिकारिक बयान में सीधे नाम का उल्लेख नहीं किया गया।
Epstein Files: प्रिंस एंड्रयू ने कही थी ये बड़ी बात
प्रिंस एंड्रयू ने हमेशा एपस्टीन से जुड़े किसी भी गलत काम से इनकार किया है। उन्होंने अपने पुराने संबंधों पर पछतावा जताया है, लेकिन नए दस्तावेजों और फाइलों के प्रकाश में, मामले पर उन्होंने अब तक कोई विस्तृत टिप्पणी नहीं की। ब्रिटिश पुलिस ने कहा कि वे मामले की निष्पक्ष जांच करेंगे और जनता को उचित समय पर जानकारी देंगे। इस गिरफ्तारी ने ब्रिटेन और अमेरिका में एपस्टीन फाइल्स से जुड़े अंतरराष्ट्रीय विवाद को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
जाने क्या है जेफरी एपस्टीन पर आरोप
अमेरिकी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों के शोषण और मानव तस्करी के गंभीर आरोप हैं। 2019 में उनकी गिरफ्तारी के बाद प्रिंस एंड्रयू के साथ उनकी पुरानी तस्वीरें और मेलजोल चर्चा का केंद्र बने। Epstein Files सबसे बड़ा विवाद तब हुआ जब वर्जिनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया कि एपस्टीन के नेटवर्क के जरिए उन्हें कम उम्र में प्रिंस एंड्रयू के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। प्रिंस एंड्रयू ने इन आरोपों का लगातार खंडन किया है, लेकिन उनका 2019 का टीवी साक्षात्कार आलोचना का विषय बना था।

संबंधित पोस्ट
India AI Impact Summit 2026: UN प्रमुख ने भारत को बताया मेजबानी के लिए उपयुक्त स्थान
Noida में वेलेंटाइन डे पर 15 साल के प्यार का खूनी अंत
Uttar Pradesh में शंकराचार्य विवाद! धर्म और राजनीति का नया टकराव