February 12, 2026
India-US Trade Deal

India-US Trade Deal

India-US Trade Deal पर राहुल गाँधी का मोदी पर पलटवार

India-US Trade Deal: लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति और अमेरिका के साथ हुए हालिया व्यापार समझौते को लेकर कड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत इसके किसान, ऊर्जा सुरक्षा और डेटा हैं, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे नजरअंदाज कर अमेरिका के दबाव में समझौते किए हैं। राहुल गांधी का कहना है कि अगर इंडिया ब्लॉक की सरकार होती, तो भारत अमेरिका के साथ बातचीत बराबरी के स्तर पर करता और अपनी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को सुरक्षित रखता।

India-US Trade Deal: संसद में राहुल गाँधी ने दी मोदी सरकार को चेतावनी

राहुल गांधी ने संसद में यह भी चेतावनी दी कि अमेरिका द्वारा ऊर्जा को हथियार बनाए जाने और तेल पर टैरिफ की संभावना भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को खतरे में डाल सकती है। उन्होंने कहा कि दुनिया अब अस्थिर है, और रूस, चीन जैसे देशों की बढ़ती ताकत के बीच भारत को अपनी रणनीति और ताकत समझनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने AI और डेटा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह भारत का सबसे बड़ा हथियार है।

राहुल गाँधी के सवालों के घेरे में भाजपा

कुल मिलाकर, India-US Trade Deal पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को सीधे तौर पर चुनौती दी और कहा कि विदेश नीति और आर्थिक फैसलों में भारत की सुरक्षा और सम्मान प्राथमिकता होनी चाहिए, न कि बाहरी दबाव के आगे झुकना। उनका संदेश साफ है कि भारत को अपनी ऊर्जा सुरक्षा, किसानों और डेटा की सुरक्षा के साथ ही अमेरिका और अन्य वैश्विक शक्तियों के साथ संतुलित और स्वायत्त विदेश नीति अपनानी चाहिए।

Share