August 27, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

Raksha Bandhan: योगी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, 3 दिन फ्री बस यात्रा

Raksha Bandhan

Raksha Bandhan

Raksha Bandhan के मौके पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बड़ी सुविधा दी है। 27 अगस्त की सुबह से 29 अगस्त तक महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। खास बात यह है कि महिला के साथ यात्रा करने वाला एक सहयोगी भी बिना किराया दिए सफर कर सकेगा। सरकार ने महिलाओं की यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए परिवहन, पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए हैं। प्रमुख मार्गों पर एंटी रोमियो स्क्वाड भी सक्रिय रहेगा। बस चालकों की निगरानी भी की जाएगी, ताकि नशे की हालत में कोई चालक बस न चलाए।

महिलाओं को 3 दिन मिलेगी फ्री बस यात्रा

Raksha Bandhan पर अपने मायके या परिवार से मिलने जाने वाली महिलाओं को 27 से 29 अगस्त तक फ्री बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस दौरान महिलाओं को रोडवेज बस का किराया नहीं देना होगा। उनके साथ एक सहयोगी भी मुफ्त सफर कर सकेगा। सरकार की ओर से महिला सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। प्रमुख रास्तों पर एंटी रोमियो स्क्वाड की सक्रियता के साथ बस चालकों की निगरानी की जाएगी। इससे त्योहार के दौरान महिलाओं को सुरक्षित यात्रा देने की कोशिश की गई है।

लखनऊ में 979 बसों का संचालन

Raksha Bandhan पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लखनऊ परिक्षेत्र में 979 एसी और साधारण बसें चलाने की तैयारी की गई है। चारबाग से 111, अवध से 117, कैसरबाग से 142, रायबरेली से 170 और हैदरगढ़ से 113 बसें संचालित होंगी। आलमबाग से 90, उपनगरीय से 88 और बाराबंकी से 5 बसें चलेंगी। इसके अलावा दिल्ली, गोरखपुर, कानपुर, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी, प्रयागराज और आगरा जैसे रूटों पर भी बसें रहेंगी। 50 बसें रिजर्व रखी जाएंगी।

बस अड्डों पर तीन शिफ्ट में कर्मचारी तैनात

त्योहार के दौरान बस अड्डों पर भारी भीड़ को देखते हुए तीन शिफ्ट में कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चारबाग, आलमबाग और अवध बस अड्डे पर सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्मचारी तैनात रहेंगे। इससे यात्रियों को बसों और रूट की जानकारी देने के साथ भीड़ को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

चार स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी

Raksha Bandhan पर सिर्फ बसों की सुविधा ही नहीं, बल्कि रेलवे की ओर से भी यात्रियों को राहत दी गई है। चार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। चंडीगढ़-लखनऊ और दिल्ली-वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी। इनमें एसी और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। वहीं रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी और आरपीएफ की तैनाती बढ़ाई गई है। सीसीटीवी से निगरानी होगी। अमौसी एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा जांच बढ़ाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.