August 23, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

रैपर Santy Sharma का ‘आरक्षण हटाओ’ मूवमेंट शुरू, कोक्रेजे जनता पार्टी पर साधा निशाना

Santy Sharma

Santy Sharma

Santy Sharma: रैपर, सिंगर और सोशल मीडिया पर्सनालिटी सैंटी शर्मा ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने ‘आरक्षण हटाओ अगस्त क्रांति’ के नाम से आरक्षण पर केंद्रित एक जन-जागरूकता अभियान की आधिकारिक शुरुआत की। कार्यक्रम में अभिनेता पुनीत वशिष्ठ भी उनके समर्थन में मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सैंटी शर्मा ने आरक्षण को लेकर हालिया सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी राय रखी। साथ ही उन्होंने CJP के गठन, अपने म्यूजिक करियर और भविष्य की योजनाओं से जुड़े सवालों के भी जवाब दिए।

Santy Sharma ने क्या कहा?

Santy Sharma के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से, खासकर युवाओं के बीच, आरक्षण के मुद्दे पर व्यापक सार्वजनिक चर्चा को बढ़ावा देना और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह आंदोलन सोशल मीडिया पर एक समर्पित पेज के माध्यम से शुरू किया जाएगा। आने वाले महीनों में अभियान को विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म तक विस्तार दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाकर जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाई जा सके।

Read More: TMC Rebel MPs: NDA में शामिल बागी सांसदों पर सौगत रॉय का बड़ा दावा, बोले- ‘BJP में असहज हैं, दबाव डाला जा रहा’

कोक्रेजे जनता पार्टी पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत के दौरान सैंटी शर्मा ने कोक्रेजे जनता पार्टी (CJP) पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब छात्रों को सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब CJP के प्रमुख चेहरे गायब थे। उनका आरोप था कि कोई ट्रक पर चढ़कर छिप गया, तो कोई बर्गर खा रहा था। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की भी निंदा की और कहा कि विरोध लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए। सैंटी शर्मा ने स्पष्ट किया कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और न ही उन्हें किसी संगठन से किसी प्रकार की फंडिंग मिल रही है।

पुनीत वशिष्ठ का समर्थन

कार्यक्रम में शामिल अभिनेता पुनीत वशिष्ठ ने भी इस अभियान का समर्थन किया। उन्होंने समान योग्यता और समान अवसर पर चर्चा को बढ़ावा देने की बात कही। पुनीत वशिष्ठ ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को जाति से परे जाकर सहायता मिलनी चाहिए, जबकि प्रतियोगी परीक्षाओं में सभी अभ्यर्थियों के लिए समान मानक लागू होने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.