Tag: akhilesh yadav slams bjp

  • हमारे मुख्यमंत्री जब भी बोलते हैं तो वो आंख बंद करके बोलते हैं अखिलेश यादव का तीखा तंज

    हमारे मुख्यमंत्री जब भी बोलते हैं तो वो आंख बंद करके बोलते हैं अखिलेश यादव का तीखा तंज

    उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा हमारे मुख्यमंत्री जब भी बोलते हैं तो वो आंख बंद करके बोलते हैं । अखिलेश यादव लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे ।  जहां उन्होंने मौजूदा सरकार पर कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाया।

    मुख्य आरोप

    सरकार जमीनी हकीकत से अनजान

    जनता की समस्याओं पर नहीं है कोई ध्यान

    घोषणाओं और आंकड़ों के पीछे छुप रही हकीकत

    किसान, नौजवान और व्यापारी सभी परेशान

    यह भी पढ़ें : नेशनल हेराल्ड पर राष्ट्रीय संग्राम: ‘वेंडेटा’ बनाम ‘ATM’? सोनिया-राहुल के खिलाफ चार्जशीट के बाद कांग्रेस का देशव्यापी विरोध

    अखिलेश का बयान जारी रहा

    योगी जी जब भाषण देते हैं तो लगता है कि उन्हें राज्य की सच्चाई नहीं दिख रही। आंखें बंद कर लेना समाधान नहीं है, जनता सब देख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सिर्फ प्रचार में व्यस्त है  ।  जबकि ज़मीनी स्तर पर बेरोजगारी, महंगाई, और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे बेकाबू हो चुके हैं।

    सोशल मीडिया पर भी चर्चा

    अखिलेश के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कुछ यूज़र्स ने इस पर मीम्स बनाए तो कुछ ने सरकार से जवाब मांगा।

    भाजपा का पलटवार

    बीजेपी नेताओं ने अखिलेश यादव के बयान को “राजनीतिक नौटंकी” बताया और कहा कि सपा अध्यक्ष खुद तथ्यहीन बयानबाज़ी कर रहे हैं। अखिलेश यादव के इस बयान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, सियासी हमलों की धार और तेज़ होती जा रही है।