Tag: rekha gupta

  • Delhi: दिल्ली में मिलेगा 5 रूपय में खाना, Rekha Gupta ने दिया बड़ा तोहफा!

    Delhi: दिल्ली में मिलेगा 5 रूपय में खाना, Rekha Gupta ने दिया बड़ा तोहफा!

    Delhi: दिल्ली में नए सरकार यानी कि बीजेपी सरकार के गठन के लगभग एक साल पूरे होने जा रहे है। वही चुनाव के दौरान किए गए कई वादों को पूरा किया गया। अब इसी बीच दिल्ली की Rekha Gupta सरकार ने सबसे महत्वपूर्ण वादों में से एक पर मुहर लगा दी है। जानकारी के लिए बता दे कि अब दिल्ली में सिर्फ 5 रूपय में भर पेट खाना दिया जाएगा। आइए जानते है क्या है पूरी खबर। पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

    Rekha Gupta: गुणवत्ता का रखा जा रहा पूरा ध्यान

    जानकारी के लिए बता दे कि Delhi की रेखा गुप्ता सरकान ने नई कैंटीन की शुरुआत की है। बता दे कि दिल्ली की संजय बस्ती में अब मजदूरों और गरीब परिवारों को सिर्फ ₹5 में भरपेट खाना मिल रहा है। यहां खुले नए कैंटीन में दाल, चावल रोटी और सब्ज़ी दिन में दो बार परोसी जा रही है। इस कैंटीन से हर रोज़ लगभग 1000 लोगों का पेट भरा जा रहा है। वहीं इसके अलावा भोजन की गुषवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बात अगर साफ़-सफ़ाई और गुणवत्ता की करें तो निगरानी के लिए यहां सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल टोकन सिस्टम और एफएसएसएआई (FSSAI) मानकों के अनुसार भोजन तैयार किया जा रहा है।

    Delhi: इतनी लागत में शुरू हुई मुहीम

    दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस मुहीम का लोगो ने दिल से स्वागत किया है। इसके अलावा कैंटीन में भोजन लेने आई एक महिला ने कहा, “5 रूपय में पूरा खाना मिल रहा है, इससे बड़ा सहारा हमें क्या चाहिए? घर में कभी गैस नहीं होती, कभी सब्ज़ी महंगी होती है, यहाँ आसानी से पेट भर जाता है। 100 रूपय करोड़ की लागत से शुरू की गई इस परियोजना को Rekha Gupta सरकार फ़िलहाल चुनावी वादे से आगे बढ़ाते हुए एक सामाजिक पहल के रूप में पेश कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की योजनाएं पहले भी अलग नामों से चल चुकी हैं, लेकिन इस बार तकनीकी निगरानी और साफ़-सफ़ाई को प्राथमिकता दी गई है, जो इसे और प्रभावी बना सकता है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • रेखा गुप्ता ने करवा चौथ पर महिलाओं और स्थानीय लोगों के साथ उत्सव मनाया

    रेखा गुप्ता ने करवा चौथ पर महिलाओं और स्थानीय लोगों के साथ उत्सव मनाया

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करवा चौथ के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ यह पारंपरिक त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं और परिवारों के साथ पूजा-अर्चना की और इस व्रत की परंपरा का सम्मान किया।

    महिलाओं और परिवारों के साथ विशेष

    इस अवसर पर रेखा गुप्ता ने महिलाओं को स्वास्थ्य, लंबी आयु और खुशहाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने व्रत करने वाली महिलाओं के साथ मिलकर पूजा की रस्मों में भाग लिया और परंपरागत रीति-रिवाजों को निभाया। उनके साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक इस त्योहार का हिस्सा बनकर कार्यक्रम को और खास बनाया।

    स्थानीय समुदाय की भागीदारी

    कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने पारंपरिक परिधान पहनकर, सजावट और पूजा के आयोजन में सहयोग दिया। इस तरह पूरे कार्यक्रम में सौहार्द और उत्सव का माहौल देखा गया। बच्चों और बुजुर्गों ने भी इस अवसर पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, जिससे कार्यक्रम का आनंद और बढ़ गया।

    परंपरा और आधुनिकता का संगम

    करवा चौथ एक ऐसा त्योहार है जो भारतीय संस्कृति में परिवार और सामूहिक उत्सव का प्रतीक है। रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यह आयोजन न केवल पारंपरिक रीति-रिवाजों को जीवित रखता है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर समारोह को और यादगार बनाया।

    समाज में उत्सव का महत्व

    इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सांस्कृतिक जागरूकता और समुदाय में सामंजस्य की भावना बढ़ती है। लोग न केवल त्योहार का आनंद उठाते हैं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक संबंध भी मजबूत होते हैं। मुख्यमंत्री का यह पहल स्थानीय समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत बनता है और उन्हें पारंपरिक मूल्यों की ओर जोड़ता है।

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ करवा चौथ उत्सव ने यह दिखाया कि पारंपरिक त्योहार केवल धार्मिक क्रियाकलाप नहीं हैं, बल्कि समाज में सौहार्द, एकता और खुशहाली का संदेश भी फैलाते हैं। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भागीदारी ने इस आयोजन को और यादगार बनाया।

  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मिला सरकारी बंगला, 47 लाख में हो रहा रेनोवेशन जानिए पूरा मामला

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मिला सरकारी बंगला, 47 लाख में हो रहा रेनोवेशन जानिए पूरा मामला

    दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आखिरकार उनका आधिकारिक आवास मिल गया है। करीब 100 दिन बाद उन्हें उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस में स्थित एक सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। हालांकि फिलहाल वो वहां शिफ्ट नहीं होंगी क्योंकि बंगले में मरम्मत और रंग-रोगन का काम चल रहा है।

     कौन-सा बंगला मिला है मुख्यमंत्री को?

    लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से जारी आवंटन पत्र के अनुसार  मुख्यमंत्री को राज निवास मार्ग पर प्लॉट नंबर 8 आवंटित किया गया है। इस प्लॉट में कुल 4 बंगले हैं।  रेखा गुप्ता को बंगला नंबर 1 और 2 अलॉट किया गया है। संभावना है कि मुख्यमंत्री बंगला नंबर 1 में रहेंगी और बंगला नंबर 2 को अपने कैंप ऑफिस के रूप में इस्तेमाल करेंगी।

    यह भी पढ़ें : चिनाब ब्रिज: भारत की इंजीनियरिंग का चमत्कार और सामरिक शक्ति

    कितनी लागत से हो रहा है काम?

    बंगले में मरम्मत, पेंटिंग, फर्निशिंग और सुरक्षा से जुड़े कामों पर करीब ₹47 लाख खर्च किए जा रहे हैं। PWD के अधिकारियों के मुताबिक, यह काम मुख्यमंत्री की सुरक्षा और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

     सुरक्षा और सुविधाएं

    चूंकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z-स्तर की सुरक्षा मिली हुई है, इसलिए यह बंगला गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप ही आवंटित किया गया है। बंगले के आसपास सुरक्षा और पार्किंग जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।

     अभी कहां रह रही हैं मुख्यमंत्री?

    फिलहाल मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग में स्थित पारिवारिक घर में रह रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने सिविल लाइंस और डीडीयू मार्ग क्षेत्र के 7-8 बंगले देखे थे, जिसके बाद उन्होंने प्लॉट नंबर 8 को पसंद किया।रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बने 100 दिन से अधिक हो चुके हैं, और अब जाकर उन्हें उनका आधिकारिक आवास मिल पाया है। बंगले के आवंटन और तैयारियों के बीच दिल्ली के सियासी गलियारों में यह खबर चर्चा में है।

  • हैदरपुर फ्लाईओवर पर आवारा पशुओं की समस्या से हैरान रेखा गुप्ता

    हैदरपुर फ्लाईओवर पर आवारा पशुओं की समस्या से हैरान रेखा गुप्ता

    दिल्ली के हैदरपुर फ्लाईओवर पर आवारा पशुओं की मौजूदगी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में बीजेपी नेता रेखा गुप्ता ने इस मुद्दे पर नाराजगी जताई और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह समस्या न केवल यातायात को बाधित कर रही है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को भी बढ़ा रही है।

    आवारा पशुओं की वजह से ट्रैफिक जाम

    स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि हैदरपुर फ्लाईओवर पर अक्सर गाय, बैल और कुत्ते घूमते नजर आते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है। लोग अपनी गाड़ियों को संभालने में असमर्थ हो जाते हैं और कई बार तेज रफ्तार वाहनों के कारण गंभीर दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

    रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

    रेखा गुप्ता ने प्रशासन से मांग की है कि वे इस मुद्दे को प्राथमिकता दें और आवारा पशुओं के प्रबंधन के लिए उचित कदम उठाएं। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली जैसे बड़े महानगर में इस तरह की समस्या होना चिंताजनक है। प्रशासन को जल्द से जल्द कोई ठोस समाधान निकालना चाहिए ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।’

    यह भी पढ़ें: पति को पत्नी  ने जमकर पीटा, पिटाई का वीडियो वायरल

    स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। एक राहगीर ने बताया हर दिन हमें ट्रैफिक में फंसना पड़ता है। कई बार तो अचानक सामने आ जाने वाले पशुओं के कारण हादसे होते-होते बचे हैं।

    प्रशासन की जिम्मेदारी

    नगर निगम और स्थानीय प्रशासन को इस मुद्दे पर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

    हैदरपुर फ्लाईओवर पर आवारा पशुओं की समस्या एक गंभीर मुद्दा बनती जा रही है। बीजेपी नेता रेखा गुप्ता द्वारा इसे उठाए जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन इस पर उचित कार्रवाई करेगा। दिल्लीवासियों की सुरक्षा के लिए इस समस्या का शीघ्र समाधान निकालना बेहद जरूरी है।