Tag: T20 World Cup 2024

  • दीपिका टीसी की अगुवाई में भारत बना पहला Blind Women’s T20 World Cup Champion

    दीपिका टीसी की अगुवाई में भारत बना पहला Blind Women’s T20 World Cup Champion

    Blind Women’s T20 World Cup: क्रिकेट और भारत का माने क अटूट कनेक्शन है। फिर चाहे वो मेंस टीम हो या महिला टीम दोनो के शानदार प्रदर्शन भारत को हमेशा गौरवान्वित करे आए है। वहीं अब इसी कड़ी में कोलंबो में आयोजित पहले Blind Women’s T20 World Cup में भारतीय टीम ने शानदार विजय दर्ज की और इतिहास रच दिया। कप्तान Deepika TC की नेतृत्व क्षमता और खिलाड़ियों के अनुशासन ने टीम को पूरे टूर्नामेंट में अजेय बनाए रखा। फाइनल में भारत ने नेपाल को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम की सराहना की, उनकी मेहनत, टीमवर्क और जज्बे की प्रशंसा करते हुए खिलाड़ियों से मुलाकात भी की।

    Blind Women’s T20 World Cup: कुछ इस तरह हुई प्रधानमंत्री से मुलाकात

    प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने उन्हें साइन किया हुआ बैट भेंट किया, जबकि पीएम ने टीम को ‘Vande Mataram’ लिखा हुआ क्रिकेट बॉल उपहार में दीया। बता दे कि खिलाड़ियों ने यह जीत देश की सशस्त्र सेनाओं को समर्पित करते हुए कहा कि यह जीत हर उस भारतीय की है जो उनके संघर्ष और सपनों में साथ खड़ा रहा। सोशल मीडिया पर भी Blind Womens Cricket Team हैशटैग्स और World Cup Winners India जैसे keywords लगातार ट्रेंड करते रहे, जिससे उनकी उपलब्धि को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।

    BCCI से पहचान का संघर्ष अब भी जारी

    हालांकि Blind Women’s T20 World Cup की उपलब्धि के बावजूद टीम की चुनौतियाँ जारी हैं। अभी भी खिलाड़ियों को पर्याप्त फंडिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और BCCI Recognition का इंतज़ार है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर खिलाड़ियों को मुख्यधारा क्रिकेट जैसी सुविधाएँ और संसाधन मिलें, तो वे आने वाले वर्षों में कई और वैश्विक खिताब जीत सकती हैं। उनकी यह जीत न केवल क्रिकेट जगत में प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि इस बात की भी याद दिलाती है कि प्रतिभा को उड़ान देने के लिए बेहतर समर्थन और नीतिगत सहयोग की आवश्यकता है। Blind women’s cricket के इस सुनहरे अध्याय ने भारत को गर्व से भर दिया है और खेल जगत में एक नई उम्मीद जगाई है।

  • रोहित शर्मा ने बताया कैसे 19 नवंबर की हार ने ऑस्ट्रेलिया को हराने का गुस्सा बढ़ाया

    रोहित शर्मा ने बताया कैसे 19 नवंबर की हार ने ऑस्ट्रेलिया को हराने का गुस्सा बढ़ाया

    19 नवंबर 2023 का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत खास था, लेकिन दुर्भाग्यवश उस दिन टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया। उस हार की चोट न केवल लाखों फैंस के दिल में थी, बल्कि टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए भी गहरा सदमा बनी हुई थी। अब, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले रोहित ने अपनी उस पीड़ा और जीत की कहानी साझा की।

    रोहित शर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, “गुस्सा हमेशा रहता है। यह गुस्सा दिमाग में कहीं ना कहीं चलता रहता है। ऑस्ट्रेलिया ने हमारा 19 नवंबर का दिन बर्बाद कर दिया था, जो पूरे देश के लिए एक दुखद दिन था। अब जब भी हम ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला करते हैं, लगता है कि हमें उन्हें कुछ खास ‘गिफ्ट’ देना चाहिए, जैसे कि टूर्नामेंट से बाहर करना।”

    उन्होंने बताया कि मैदान पर बल्लेबाजी करते समय वे सीधे बदले की भावना से प्रेरित नहीं होते, लेकिन ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के बीच हमेशा यही बात होती है कि ‘इस टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दो।’ यह सब मस्ती में होता है, लेकिन इसके पीछे की भावना बेहद गहरी और व्यक्तिगत होती है।

    यह भी पढ़ें : संयुक्त किसान मोर्चा की केंद्र से अपील अमेरिका से व्यापार समझौते पर पहले संसद और राज्यों से सलाह लें

    2023 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार फॉर्म और हार

    2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने लीग स्टेज से सेमीफाइनल तक एक भी मैच नहीं हारा था और घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में छह विकेट से जीतकर भारत के सपने को चकनाचूर कर दिया था। रोहित ने कहा, “वो हार भूलना आसान नहीं था। पूरा देश टूट गया था और उस दिन की याद हमें हर बार उस हार को बदलने के लिए प्रेरित करती है।”

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर लिया बदला

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने थे। भारत को ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनानी थी। भारत ने न केवल मुकाबला जीता, बल्कि ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर भी कर दिया। इस जीत ने 19 नवंबर 2023 की हार का मैदान पर बदला भी माना गया।

    इस जीत के बाद रोहित शर्मा और टीम इंडिया ने अपने दिल में छुपा गुस्सा और दर्द बाहर निकाल दिया और साबित किया कि हार से सीखकर ही असली जीत संभव होती है। यह मुकाबला भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यादगार पल बन गया।