August 23, 2026

Abstar News

Latest News, Breaking News & Updates

रुद्रप्रयाग-बदरीनाथ हाइवे पर टेंपो ट्रैवलर नदी में गिरा, 11 यात्री लापता

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग-बदरीनाथ हाइवे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। धोलतीर क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे के वक्त बस में करीब 18 यात्री सवार थे, जो राजस्थान से चारधाम यात्रा पर आए हुए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और बचाव एजेंसियों को सूचना दी। एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

हादसे में अब तक की स्थिति

अब तक की जानकारी के अनुसार, एक यात्री का शव बरामद किया जा चुका है। 7 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है, जबकि 11 यात्री अभी भी लापता हैं। नदी का बहाव तेज होने के कारण राहत-बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं। लगातार बारिश के कारण अलकनंदा नदी उफान पर है, जिससे बस बह गई और मलबे में दब गई है।

यह भी पढ़ें : चीन ने भारत को स्पेशिएलिटी फर्टिलाइजर्स की सप्लाई रोककर बढ़ाई टेंशन

यात्रियों की पहचान और यात्रा की जानकारी

हादसे का शिकार हुई टेंपो ट्रैवलर राजस्थान से आ रही थी। सभी यात्री चारधाम यात्रा पर निकले थे। उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिससे भूस्खलन और सड़क हादसों की घटनाएं बढ़ गई हैं। ऐसे मौसम में यात्रा करना खतरनाक हो सकता है, लेकिन श्रद्धालु यात्रा को लेकर उत्साहित रहते हैं।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने यात्रियों और टूर ऑपरेटर्स से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और यात्रा से पहले मौसम की स्थिति की जांच जरूर करें। पहाड़ी इलाकों में सड़कें फिसलन भरी होती हैं और नदी-नालों का बहाव अचानक तेज हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.